लाइव न्यूज़ :

UP Hathras Stampede Updates: कौन हैं भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़, खुद को मानते हैं हरि का शिष्य

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 2, 2024 18:34 IST

Open in App

हाथरस (उत्तर प्रदेश): भोले बाबा का नाम नारायण साकार हरि है। वह एटा जिले की पटियाली तहसील के गांव बहादुर नगरी के रहने वाले हैं। 26 साल पहले उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर प्रवचन शुरू किया था। वह बताते हैं कि उनकी शुरुआती पढ़ाई एटा में हुई। फिर उनकी इंटेलिजेंस ब्यूरो की नौकरी लगी। वर्ष 1990 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर अध्यात्म का रास्ता अपनाया।

आध्यात्मिक जीवन में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर साकार विश्व हरि रख लिया। नारायण साकार किसी अन्य बाबा की तरह भगवा पोशाक नहीं पहनते। वह अपने सत्संग में सफेद सूट, टाई और जूते में नजर आते हैं। कई बार कुर्ता-पजामा और सिर पर सफेद टोपी भी लगाकर सत्संग करने पहुंचते हैं।

नारायण साकार हरि, खुद को हरि का शिष्य कहते हैं। अक्सर अपने प्रवचन में कहते हैं कि साकार हरि पूरे ब्रह्मांड के मालिक हैं। भोले बाबा के अनुयायी पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में ज्यादा हैं।

बता दें कि यूपी के हाथरस जिले के सिकंदरा राव तहसील में मंगलवार को भोले बाबा की सत्संग में भगदड़ मचने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई, पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ सकता है। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना के कारणों की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और अलीगढ़ पुलिस कमिश्नर सहित एक टीम का गठन किया है।

टॅग्स :हथुआउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी