लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू, सीएम योगी ने बुलाई बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2022 17:05 IST

इस संबंध में आज एक अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड-19 टीम के सदस्यों के साथ स्वास्थ्य सलाहकार बोर्ड के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में सोमवार को कोरोना के 572 ताजा मामले दर्ज किएसबसे ज्यादा 101 नए केस गौतम बुद्ध नगर से सामने आए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड -19 के बढ़ते मामलों के बीच, योगी सरकार इसे काबू करने के लिए सख्त प्रतिबंध लगा सकती है। इस संबंध में आज एक अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड-19 टीम के सदस्यों के साथ स्वास्थ्य सलाहकार बोर्ड के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में शनिवार-रविवार को कर्फ़्यू लगाने पर फैसला लिया जा सकता है। सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल आदि पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बैठक शाम साढ़े छह बजे लखनऊ में होगी। राज्य में पहले से ही रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू है, शादियों में 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने के साथ-साथ अन्य चीजों पर भी प्रतिबंध जारी है।

इसी बीच लखनऊ प्रशासन की ओर से एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई जिसमें आठ सरकारी अस्पतालों सहित 11 निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने की जिसमें अस्पतालों को अगले दो से तीन दिनों में कोविड-19 मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया। प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर से इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर भी शुरू किया गया है।

यूपी स्वास्थ्य विभाग के नए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सोमवार को 572 ताजा मामले दर्ज किए थे। सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या 2,261 हो गई। वहीं कुल 34 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। सबसे ज्यादा ताजा मामले गौतम बुद्ध नगर से 101 मामले सामने आए, इसके बाद गाजियाबाद में 130 मामले, लखनऊ में 86 मामले, मेरठ में 49 मामले और आगरा में 33 मामले सामने आए।

देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 37,379 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 124 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं 11007 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत