लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पंजाब के उपमुख्यमंत्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की मंजूरी नहीं दी

By विशाल कुमार | Updated: October 4, 2021 09:34 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए बघेल और रंधावा लखीमपुरी खीरी जाने के लिए प्रदेश पहुंचने वाले थे. कांग्रेस सूत्रों ने भी बघेल के विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की मंजूरी नहीं दिए जाने की बात कही.

Open in App
ठळक मुद्देत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए बघेल और रंधावा लखीमपुरी खीरी जाने के लिए प्रदेश पहुंचने वाले थे.कांग्रेस सूत्रों ने भी बघेल के विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की मंजूरी नहीं दिए जाने की बात कही.

लखनऊ: लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार किसानों पर चढ़ने के बाद हुए संघर्ष में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट को एक पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को एयरपोर्ट पर उतरने की मंजूरी नहीं देने के लिए कहा है.

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए बघेल और रंधावा लखीमपुरी खीरी जाने के लिए प्रदेश पहुंचने वाले थे.

वहीं, कांग्रेस सूत्रों ने भी बघेल के विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की मंजूरी नहीं दिए जाने की बात कही.

गौरतलब है कि पूरा मामला रविवार का है जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर खीरी में रविवार को एक कार्यक्रम में आना था. किसान यहां कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

उन्होंने डिप्टी सीएम के दौरे का भी विरोध किया. इसी दौरान अशीष मिश्रा और उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं.

घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई. बनबीरपुर खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव भी है.

गाड़ी चढ़ाए जाने की घटना के बाद गुस्साए किसानों ने दो एसयूवी गाड़ियों में आग लगा दी. इस पूरे मामले में अब तक कुल 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. इसमें कम से कम चार किसान भी शामिल हैं.

आशीष के खिलाफ तिकोनिया थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. साथ ही 14 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी हिंसाकिसान आंदोलनFarmersयोगी आदित्यनाथमोदी सरकारभूपेश बघेलकांग्रेसSukhjinder Singh Randhawa
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल