लाइव न्यूज़ :

योगी कैबिनेट ने 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीद को दी मंजूरी, जानिए किनको दिए जाएँगे ये गैजेट

By भाषा | Updated: March 30, 2023 09:34 IST

एक सरकारी बयान में यह कहा गया है कि ‘‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना पांच वर्ष के लिए लागू है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1,800 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार में 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर यह फैसला हुआ है। सरकारी बयान के अनुसार, इस योजना का कोई वित्तीय भार केन्द्र सरकार पर कोई व्यय भार नहीं पड़ेगा।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने बुधवार को ‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना’ के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण हेतु 10 लाख टैबलेट पीसी और 25 लाख स्मार्टफोन की खरीद के लिए बोली दस्तावेज को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 

‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना’ को लेकर सरकार ने क्या कहा

एक सरकारी बयान के मुताबिक, ‘‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना पांच वर्ष के लिए लागू है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1,800 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध है।’’ बयान में कहा गया है कि इस योजना का कोई वित्तीय भार केन्द्र सरकार पर कोई व्यय भार नहीं पड़ेगा। 

इस कारण युवाओं को दिया जाएगा टैबलेट पीसी और फोन

बयान के अनुसार, प्रदेश के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत लाभार्थी युवा वर्ग को स्मार्टफोन/टैबलेट निःशुल्क प्रदान करने से न केवल वह अपने शैक्षिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे, बल्कि उसके उपरान्त विभिन्न शासकीय/गैर शासकीय तथा स्वावलम्बन की योजनाओं में भी वे इसका सदुपयोग कर सेवारत/व्यवसायरत हो सकेंगे।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशस्मार्टफोनटैबलेट्सयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी