लाइव न्यूज़ :

यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल बोलीं- 'मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 19:07 IST

गुजरात के सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी-योगी द्वारा किये गये जनकल्याण के कार्यों को जनता का अपार जनसमर्थन मिला है। यही कारण है भाजपा ने यूपी में दोबारा सत्ता हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता है विधानसभा चुनाव में मोदी-योगी की जोड़ी को यूपी के बहुत से लोगों ने अपना समर्थन दिया हैयही कारण था कि सूरत से कई लोग चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश गए थे

सूरत: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लोगों के अपार समर्थन से अपनी सत्ता को बरकरार रखा है।

अपने भाषण में आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी-योगी द्वारा किये गये जनकल्याण के कार्यों को जनता का अपार जनसमर्थन मिला है। यही कारण है भाजपा ने यूपी में दोबारा सत्ता हासिल की है।

आनंदीबेन पटेल ने सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''हमने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई है, मित्रों। मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता है। आज के राजनीति में तो कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है। मोदी-योगी की जोड़ी को यूपी के बहुत से लोगों ने अपना समर्थन दिया है। यहां (सूरत) से कई लोग चुनाव प्रचार के लिए वहां (उप्र) गए थे।''

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 35 साल बाद ऐसा हुआ है, जब किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा, ''इसके लिए आपको हमें बधाई देनी चाहिए। बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय सूरत में बसे हुए हैं और उन्होंने इसे हासिल करने के लिए हमारा समर्थन किया है।''

आनंदीबेन पटेल जिले के ओलपाड तालुका के वडोद में समस्त पाटीदार आरोग्य ट्रस्ट द्वारा स्थापित किरण मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए सूरत पहुंची थीं। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उस कार्यक्रम में भाजपा के तमाम नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। हाल में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन ने 403 में से 273 सीट पर जीत हासिल की है।

चुनाव में भाजपा को जहां 255 सीट पर जीत मिली, वहीं उसकी सहयोगी निषाद पार्टी और अपना दल (एस) को 18 सीटों पर जीत हासिल हुई है। तीन दशकों में पहली बार किसी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीता है। 

टॅग्स :आनंदीबेन पटेलनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथSurat
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो