लाइव न्यूज़ :

उन्नाव पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये देगी यूपी सरकार, पीएम आवास योजना के तहत मुहैया कराया जाएगा घर

By भाषा | Updated: December 7, 2019 19:04 IST

इस बीच उन्नाव से मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्‍यमंत्री की पूरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी। इससे पहले पीड़िता की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताते हुए कहा कि मुक़दमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद उसके परिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने 'भाषा' को बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन भी पीड़िता के परिजनों की अपने स्तर से हर संभव मदद करेगा। इससे पहले पीड़िता की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताते हुए कहा कि मुक़दमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव घटना के सन्दर्भ में कहा है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और बालिका की मौत अत्यंत दुखद है। उनके द्वारा परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त की गयी। सभी अपराधी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुक़दमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाएंगे।’’

इस बीच उन्नाव से मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्‍यमंत्री की पूरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी। उन्‍होंने बताया कि पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर भी मुहैया कराया जायेगा। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील