लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने बुलंदशहर जिले के 55 गांवों को यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल किया, जानें इससे क्या कुछ आएगा बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 11:25 IST

अधिसूचित क्षेत्र में प्राधिकरण औद्योगिक, आवासीय, संस्थागत एवं वाणिज्यक सेक्टर विकसित करेगा। लेकिन रेलवे और हवाई अड्डे के बीच का क्षेत्र होने के कारण यहां खासतौर से साजो सामान तथा गोदाम को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देयमुना प्राधिकरण में बुलंदशहर के अधिसूचित गांव की संख्या भी 40 से बढ़कर 95 हो गई है।अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तार होने से इसका रेलवे से संपर्क हो गया है। चोला, सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन और गांगरौल हॉल्ट से जुड़ गया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर जिले के 55 गांवों को यमुना एक्सप्रेस से यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिसूचित क्षेत्र में समाहित कर दिया है। ये गांव खुर्जा और सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र से हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इन गांवों के शामिल होने से यमुना प्राधिकरण में अधिसूचित गांवों की संख्या 1242 हो गई है। इस आदेश के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तार दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) और न्यू नोएडा तक हो गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का इस्तेमाल केवल माल या वस्तुओं को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है।

इन क्षेत्रों को मास्टर प्लान 2041’ में शामिल कर विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी

अधिकारी ने कहा कि चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नजदीक विकसित होने वाले लॉजिस्टिक हब तक रेलवे लाइन का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि नए अधिसूचित क्षेत्र को ‘मास्टर प्लान 2041’ में शामिल कर विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में छह जिले शामिल हो गए हैं, जिनमें गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा अधिसूचित हैं।

गौतमबुद्ध नगर एवं बुलंदशहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा हैं, शेष जिले प्राधिकरण के दूसरे और तीसरे चरण में शामिल हैं। यमुना प्राधिकरण में छह जिले के अब तक 1187 गांव अधिसूचित थे, लेकिन बुलंदशहर जिले के 55 गांवों के शामिल होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 1242 हो गई है। खुर्जा के 13 एवं सिकंदराबाद तहसील के 42 गांवों के शामिल होने से यह दायरा और बढ़ गया है। यमुना प्राधिकरण में बुलंदशहर के अधिसूचित गांव की संख्या भी 40 से बढ़कर 95 हो गई है।

अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तार होने से इसका रेलवे से संपर्क हो गया है। चोला, सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन और गांगरौल हॉल्ट से जुड़ गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर से जुड़ने से वैर रेलवे स्टेशन के नजदीक यमुना प्राधिकरण की सीमा न्यू नोएडा से जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि चोला से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने के लिए नयी लाइन बनाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। यह दूरी करीब 16 किलोमीटर है। हवाई अड्डे पर कार्गो (मालवाहक) टर्मिनल विकसित किया जा रहा है, जिससे सामान की आवाजाही आसान हो जाएगी।

अधिसूचित क्षेत्र में प्राधिकरण औद्योगिक, आवासीय, संस्थागत एवं वाणिज्यक सेक्टर विकसित करेगा। लेकिन रेलवे और हवाई अड्डे के बीच का क्षेत्र होने के कारण यहां खासतौर से साजो सामान तथा गोदाम को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी