लाइव न्यूज़ :

यूपी: योगी सरकार द्वारा 'हलाल' उत्पादों पर बैन के बाद खाद्य विभाग हरकत में, 95 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2023 12:16 IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा सूबे में हलाल प्रमाण पत्र देने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें हरकत में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार द्वारा सूबे में हलाल प्रमाण पत्र देने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुरू हुई सख्तीएफएसडीए की कई टीमों लगातार पूरे सूबे में हलाल उत्पादों का निरीक्षण और जब्ती कर रही हैंखाद्य विभाग ने हलाल उत्पादों को लेकर बीते दो दिनों में 95 स्थानों को छापेमारी की है

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा सूबे में हलाल प्रमाण पत्र देने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद खाद्य सुरक्षा और औषधि प्राधिकरण (एफएसडीए) की टीम हरकत में है। बताया जा रहा है कि एफएसडीए की कई टीमों लगातार हलाल उत्पादों का निरीक्षण और जब्त कर रही हैं।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार लखनऊ में सहायक खाद्य आयुक्त एसपी सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने चार स्थानों पर छापेमारी की और 26 हजार रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की। इसी तरह प्रयागराज में भी एफएसडीए की टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया।

वहीं खाद्य सहायक आयुक्त ममता ने उन टीमों का नेतृत्व किया, जिन्होंने पिछले दो दिनों में 95 स्थानों को स्कैन किया। छापेमारी में लगभग 6500 रुपये के सैंपल जब्त करके जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जब्त किये गये उत्पादों में कुछ कन्फेक्शनरी के अलावा बेकिंग सोडा, कोको पाउडर, वेज बर्गर पैटीज और वेज मोमोज जैसे खाने के लिए तैयार खाद्य पदार्थ शामिल थे।

गोरखपुर में भी एफएसडीए की टीम सक्रिय हुई। खाद्य विभाग की टीम ने शहर के बाजार में अलग-अलग स्थानों से 40 हजार रुपये की खाद्य सामग्री जब्त की। यहा पर हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में टीमों ने नूडल्स, टॉफी, कॉफी, ब्राउन शुगर और खाद्य करी मिश्रण जैसी वस्तुओं के नमूने एकत्र किए। अयोध्या में माणिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने मुख्य शहर के बाजार से पैक मसालों के नमूने एकत्र किए गये।

इसी तरह एफएसडीए की तीम ने कानपुर, अयोध्या, गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, इटावा, औरैया और रायबरेली सहित दो दर्जन से अधिक जिलों में छापेमारी की।

एफएसडीए के आलावा औषधि निरीक्षकों ने कई जिलों में मेडिकल स्टोरों की जांच की, जहां उन्होंने हर्बल चाय और स्वास्थ्य रस जैसी सामग्री जब्त की। इन सभी छापेमारी में कोई गलत ब्रांड वाली सामग्री नहीं पाई गई। कानपुर में सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह की टीम ने 19 स्थानों पर छापेमारी की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब