लाइव न्यूज़ :

UP Exit Poll Results 2022: टाइम्स नाउ वीटो पोलिंग के एग्जिट पोल में स्वामी प्रसाद मौर्य की हार, बीजेपी उम्मीदवार हो रहे हैं विजयी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 21:17 IST

टाइम्स नाउ वीटो पोलिंग के एग्जिट पोल के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी उम्मीदर सुरेंद्र कुशवाह से हार रहे हैं।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आए एग्जिट पोल में फाजिलपुर सीट से भाजपा का दाम छोड़कर सपा में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार रहे हैं। टाइम्स नाउ वीटो पोलिंग के एग्जिट पोल के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी उम्मीदर सुरेंद्र कुशवाह से हार रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री थे। चुनाव से पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। इसी प्रकार, एग्जिट पोल बता रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव जीत रहे हैं। वहीं करहल विधानसभा से सपा नेता अखिलेश यादव जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार एसपी बघेल चुनाव हार रहे हैं।

वहीं टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य में बीजेपी को दोबारा सरकार बन रही है। भारतीय जनता पार्टी को 225 सीटें मिल रही हैं। अखिलेश-यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को 151 सीटों मिल रही हैं। वहीं मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिल सकती हैं और 4 सीटें अन्य को मिलने की संभावना है। 

टाइम्स नाउ-वीटो एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में बीजेपी के 31 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि कट्टर प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी 23 सीटें जीत सकती है।

वहीं वोटिंग शेयर की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 39. 39 प्रतिशत वोट मिला है। समाजवादी पार्टी को 35.32 फीसदी, बीएसपी को 13.38 फीसदी, कांग्रेस को 7.76 प्रतिशत और अन्य के खाते में 4.15प्रतिशत वोट हासिल हुआ है। 

इस एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बन सकते हैं और वे स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने को जा रहे हैं। हालांकि ये एग्जिट पोल हैं इग्जेट पोल नहीं । ऐसे में असल नतीजों के लिए 10 मार्च का इंतजार करना पड़ेगा। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सस्वामी प्रसाद मौर्यBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण