लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: कांग्रेस और बसपा समेत कई दलों के नेता व पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: October 23, 2021 13:07 IST

बिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देबिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गएबिजनौर से कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ की अध्‍यक्ष संयोगिता चौहान भी बीजेपी की सदस्यता ली

लखनऊः बिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को को बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मनीष दीक्षित के अनुसार बिजनौर के पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, नगीना (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक सतीश कुमार, जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, हरदोई के कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा, संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार चौधरी, हरदोई गोपामऊ की पूर्व प्रत्याशी मीना कुमारी, देवरिया के पथरदेवा से पूर्व बसपा प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

दीक्षित ने बताया कि कासगंज नगर पालिका में तीन बार की चेयरमैन रहीं शशिलता चौहान, सहारनपुर के सुशील चौधरी, गौतमबुद्ध नगर के कुलदीप भाटी, जालौन के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के कानपुर के नेता रोहिता सक्‍सेना, जालौन के पूर्व लोकसभा प्रत्‍याशी गिरीश अवस्‍थी, बिजनौर से कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ की अध्‍यक्ष व लखनऊ के अटारी ग्राम की प्रधान संयोगिता चौहान भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे भी मौजूद थे। 

टॅग्स :UP Legislative Assemblyउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए