लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव 2022: बीजेपी 80% से ज्यादा सीटें जीतेगी, योगी आदित्यनाथ ने किया दावा, रवि किशन ने कहा भाजपा दावे नहीं करती

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2022 10:42 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण के मतदान में गोरखपुर में अपना वोट डालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। 

Open in App
ठळक मुद्दे छठे चरण में गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, देवरिया समेत 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा हैगोरखपुर में वोट डालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा 80 प्रतिशत सीट जीतेगी

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, देवरिया समेत 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण के मतदान में गोरखपुर में अपना वोट डालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। 

एएनआई से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भाजपा बड़ी संख्या में सीटें जीतकर चुनावी जीत का कीर्तिमान स्थापित करेगी। हम राज्य में 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतेंगे। वोट दें। विकास और सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट दें।"

इससे पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी विधानसभा चुनाव निर्णायक चरण में पहुंच गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रत्येक वोट यूपी को भारत की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट मामले में एक दोषी के एक रिश्तेदार अखिलेश यादव के प्रचार अभियान के दौरान देखा गया। अब भाजपा और आतंक-समर्थक लोगों के बीच फैसला करने का समय आ गया है।

बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगीः रवि किशन

उधर, गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, भाजपा दावे नहीं कर रही है। दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं। रवि किशन ने कहा कि जो काम पिछले 5 साल में हुए हैं उत्तर प्रदेश में 70 साल में नहीं हुए। भाजपा सांसद ने दावा किया कि उनकी पार्टी गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगी। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथगोरखपुरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील