लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः सपा ने कब्रिस्तान और भाजपा ने श्मशान घाट बनवाए, सीएम केजरीवाल बोले-मुझे स्कूल और अस्पताल बनवाने आते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2022 17:49 IST

दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में कहा कि यूपी की पिछली सरकारों ने सिर्फ कब्रिस्तान बनाए। यूपी में COVID19 प्रबंधन दुनिया में सबसे खराब था।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील भी की।आज दिल्ली के सरकारी स्कूल भी देश में एक मिसाल बन चुके हैं।कई बार पता नहीं चलता कि यह उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ रहे हैं या दिल्ली का चुनाव।

लखनऊः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि पांच साल में योगी सरकार ने केवल श्मशान घाट बनवाये और बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाने का इंतजाम भी किया।

केजरीवाल ने यहां आयोजित महारैली में अपने सम्बोधन के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये, वहीं प्रदेश की जनता से राज्य के सार्थक विकास के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील भी की।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा ''वर्ष 2017 में देश में भाजपा के सबसे बड़े नेता ने आकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में कब्रिस्तान बनते हैं तो श्मशान घाट भी बनने चाहिए। दुख की बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच सालों में केवल श्मशान घाट बनवाए। न केवल श्मशान घाट बनवाए बल्कि कोरोना महामारी के दौरान अपने खराब प्रबंधन से बहुत बड़ी संख्या में लोगों को श्मशान घाट पहुंचाने का इंतजाम भी किया।''

उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया ''जिस तरह से कोविड-19 महामारी के दौरान योगी सरकार ने कोविड—19 का प्रबंधन किया, उससे पूरी दुनिया में उसकी थू—थू हुई। पूरी दुनिया में अगर कोई एक राज्य है जहां सबसे बुरा कोरोना का प्रबंधन हुआ तो वह उत्तर प्रदेश ही है। इतना बुरा प्रबंधन था कि उसे ढकने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार को जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये फूंककर अमेरिका की मैगजीन में 10—10 पेज विज्ञापन देने पड़े।'' दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा ''मुझे स्कूल और अस्पताल बनवाने आते हैं।

दिल्ली में बनवाकर आया हूं। उत्तर प्रदेश में भी बनवा दूंगा। विपक्षी पार्टियों को यह सब नहीं बनवाना आता है। यह केवल कब्रिस्तान और श्मशान घाट ही बनवा सकते हैं। मगर अब देश को स्कूल और अस्पताल चाहिए।'' केजरीवाल ने कहा कि योगी सरकार के विज्ञापनप्रेम का हाल यह है कि दिल्ली में दिल्ली सरकार के 106 होर्डिंग ही लगे हैं जबकि योगी सरकार के 850 होर्डिंग हैं।

कई बार पता नहीं चलता कि यह उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ रहे हैं या दिल्ली का चुनाव। आप संयोजक ने कहा कि उन्होंने देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा करने की कसम ली है और यही वजह है कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूल भी देश में एक मिसाल बन चुके हैं।

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा ''75 साल में इन पार्टियों ने जानबूझकर देश को गरीब और अशिक्षित रखा ताकि हम इनकी रैलियों में जाते रहें। जानबूझकर सरकारी स्कूलों को खराब रखा गया। पांच साल में अगर हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल ठीक कर दिए तो क्या उत्तर प्रदेश में ठीक नहीं हो सकते थे।''

केजरीवाल ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख नौजवानों को रोजगार दिलाने, और 18 साल तथा उससे अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति माह एक—एक हजार रुपये देने के वादे भी दोहराते हुए जनता से आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा ''आपने सारी पार्टियों को आजमा लिया। सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस को खूब मौके दे दिए। पांच साल हमें भी मौका दे दीजिए। उसके बाद पसंद ना आए तो वोट मत दीजियेगा।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए