लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: बीजेपी ने जारी की 91 उम्मीदवारों की एक और सूची, टिकट पाने वालों में कई दिग्गजों के नाम, इन सीटों पर संशय बरकरार

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2022 16:07 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से सिंधुजा मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे निर्दलीय दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकटबीजेपी की ताजा जारी सूची में भी लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 91 उम्मीदवारों की सूची को जारी किया है। इस सूची में पार्टी के राज्य सरकार के मंत्रियों सिद्धार्थ नाथ सिंह, उपेंद्र तिवारी, नंदकुमार गुप्ता नंदी, सूर्य प्रताप शाही को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक सिंह इलाहाबाद पश्चिम से, तिवारी बलिया जिले के फेफना, नंदी इलाहाबाद दक्षिण और शाही पत्थरदेवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

कुंडा से राजा भैया के खिलाफ बीजेपी ने उतारा उम्मीदवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को पार्टी ने देवरिया से उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय को आम्‍बेडकरनगर जिले की जलालपुर सीट से टिकट दिया गया है। प्रतापगढ़ की कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मिश्रा निर्दलीय दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। 

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट

इसी प्रकार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 294 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल एस और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। ऐसे में अभी बीजेपी को सहयोगी दलों को भी कई सीट देनी है।

इन सीटों पर अभी संशय बरकरार

वहीं भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची में भी लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम नहीं है। अभी भी लखनऊ की कई सीट पर पेंच हैं। इसके साथ ही उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष पंडित हृदयनारायण दीक्षित की सीट पर भी अभी संशय बरकरार है। बीजेपी की ओर से प्रदेश के कई जिलों में लगभग एक-दो सीटों पर सस्पेंस बना है। इनमें मऊ व आजमगढ़ से लेकर बलिया तक कई सीट हैं। बता दें कि इससे पहले बीजेपी अपने उम्मीदवारों की दो सूची को जारी कर चुकी है।  

टॅग्स :BJPUttar Pradesh Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर