लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः अखिलेश यादव और जयंत चौधरी में गठबंधन तय!, 36 सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव, ट्वीट कर लिखा- बढ़ते कदम...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2021 19:14 IST

UP elections: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में गठबंधन तय हो गया है। रालोद को 36 सीट मिलने की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले।ट्वीट करते हुए लिखा कि बढ़ते कदम...।2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में गठबंधन तय हो गया है।403 सदस्यीय विधानसभा में रालोद को 36 सीट मिलने की उम्मीद है। 

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। ट्वीट करते हुए लिखा कि बढ़ते कदम...। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस वक्त कांग्रेस ने 114 तथा सपा ने 311 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

सपा को 47 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी। 403 सदस्यीय विधानसभा में कुछ सीटों पर कांग्रेस और सपा दोनों ने अपने उम्मीदवार दिये थे। 2017 में राष्ट्रीय लोकदल ने 277 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को राज्य की राजधानी में बैठक कर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की। जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट किया, "बढ़ते कदम।"

वहीं, सपा अध्यक्ष ने जयंत के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।'' रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बताया कि दोनों नेताओं ने राज्य की राजधानी में मुलाकात की और "सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है।"

रालोद को मिलने वाली सीट की संख्या के बारे में पूछे जाने पर अहमद ने कहा कि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अखिलेश ने पूर्व में कहा था कि रालोद के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन अंतिम है और केवल सीट बंटवारे पर चर्चा की जानी बाकी है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया था। अजित सिंह के निधन के बाद रालोद का नेतृत्व उनके पुत्र जयंत चौधरी संभाल रहे हैं। पार्टी पहली बार जयंत की अगुवाई में कोई विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट होकर 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ना है और इसके लिये उन्होंने 100 सीटों की मांग की है। यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से 403 में से 100 सीटों की मांग की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेससमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवजयंत चौधरीलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो