लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: दिव्यांग ने भाजपा के पक्ष में जबरन वोटिंग का आरोप लगाया, अखिलेश ने एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: February 7, 2022 17:43 IST

एक विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि आगरा के फतेहाबाद में रविवाकर को उसे जबरन भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर किया गया जबकि वह किसी दूसरे दल को वोट देना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्दे विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे जबरन भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर किया गया।विशेष रूप से सक्षम और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के वोट डालने की प्रक्रिया रविवार को आगरा से शुरू हो गई।एसडीएम को मतदाताओं को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक वोट से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज चुनाव आयोग से उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया जिसने कथित तौर पर लोगों से अपना वोट बदलने के लिए कहा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति ने आरोप लगाया कि आगरा के फतेहाबाद में रविवार को उसे जबरन भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर किया गया जबकि वह किसी दूसरे दल को वोट देना चाहता था।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से सक्षम और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के वोट डालने की प्रक्रिया रविवार को आगरा से शुरू हो गई। यह मतदान पोस्टल बैलट पेपर्स के माध्यम से हो रहा है।

कथित तौर पर जबरन वोटिंग डलवाने को लेकर स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में, एसडीएम को मतदाताओं को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक वोट से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यादव ने इसे गंभीर मामला बताते हुए चुनाव आयोग से ऐसे अधिकारियों की पहचान करने और उन्हें निलंबित करने का अनुरोध किया।

यादव ने ट्वीट कर कहा कि बैलेट से वोट डलवाने में धांधली के मामले में एक प्रशासनिक अधिकारी का सरेआम ये कहना कि “एक वोट से कुछ होता है क्या” बेहद गंभीर मामला है। चुनाव आयोग से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर के तुरंत सस्पेंड किया जाए।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू हो रहा है और इसके नतीजे चार अन्य राज्यों के  साथ 10 मार्च को आएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया