लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे के वीडियो पर 7 के खिलाफ मामला दर्ज, सपा ने भाजपा पर फर्जी वीडियो चलाने का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2022 13:00 IST

हंडिया के क्षेत्राधिकारी डाक्टर भीम कुमार गौतम ने बताया, “पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया जिसमें एक सभा के दौरान कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वीडियो के आधार पर उन लोगों की पहचान कर सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।”

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि झंडे आदि के आधार पर वीडियो से प्रथम दृष्टया यह समाजवादी पार्टी की सभा प्रतीत होती है।रविवार को मतदान होने की वजह से नामजद लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हो सकी।सपा उम्मीदवार ने कहा कि वीडियो भाजपा के लोगों द्वारा ‘डब’ कराके जारी किया गया है।

प्रयागराज: हंडिया विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

हंडिया के क्षेत्राधिकारी डाक्टर भीम कुमार गौतम ने बताया, “पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया जिसमें एक सभा के दौरान कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वीडियो के आधार पर उन लोगों की पहचान कर सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।”

उन्होंने बताया, “झंडे आदि के आधार पर वीडियो से प्रथम दृष्टया यह समाजवादी पार्टी की सभा प्रतीत होती है। हालांकि वीडियो में पार्टी का प्रत्याशी दिखाई नहीं दे रहा है।”

गौतम ने बताया कि रविवार को मतदान होने की वजह से नामजद लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द इन लोगों की गिरफ्तारी करेगी।

सातों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को चोट पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, हंडिया विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हाकिम लाल बिंद ने इस वीडियो का पूरी तरह से खंडन करते हुए आरोप लगाया, “यह वीडियो भाजपा के लोगों द्वारा ‘डब’ कराके जारी किया गया है, जिसका मकसद इस चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम करना था।”

उन्होंने कहा कि नामजद रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पुलिस को वीडियो की सत्यता की जांच करनी चाहिए थी। पार्टी अपने स्तर पर इस वीडियो की जांच करा रही है। उन्होंने दावा किया, “मेरी किसी भी सभा में कहीं भी इस तरह के नारे नहीं लगे।”

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपाकिस्तानसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब