लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली में उमड़ी भारी भीड़, 2500 कार्यकर्ताओं और नेताओं पर FIR दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2022 22:00 IST

स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई विधायकों के सपा में शामिल होने वाले कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर पार्टी से जुड़े 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में उमड़ी थी शुक्रवार को भारी भीड़।चुनाव आयोग के निर्देश पर लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।कोरोना नियमों और चुनाव आयोग के निर्देशों के उल्लंघन का आरोप, आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगाई है।

लखनऊ: भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों के शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटी भीड़ के बाद यूपी पुलिस ने 2500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। ये एफआईआर कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर दर्ज किया गया हैं।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के अनुसार सपा कार्यालय में कोविड उल्लंघन के मामले में गौतमपल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सपा का ये कार्यक्रम लखनऊ में पार्टी के कार्यालय के ठीक बाहर आयोजित हुआ था।

सपा ने दिया था वर्चुअल रैली नाम

समाजवादी पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को वर्चुअल रैली नाम दिया गया था। हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें और वीडियो बता रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को देखा गया जिनमें अधिकतर बिना मास्क पहने हुए थे।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, 'जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की एक टीम वहां गई थी, प्रथम दृष्टया कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन हुआ और इसकी जांच की गई और इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।' 

मामले में कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा, 'कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।'

वहीं, पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा, 'हमारे पार्टी कार्यालय के अंदर एक वर्चुअल कार्यक्रम रखा गया था। हमने किसी को नहीं बुलाया लेकिन लोग आए। लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम कर रहे थे।'

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने कोविड -19 मामलों में निरंतर वृद्धि का हवाला देते हुए पांच चुनावी राज्यों में 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग ने घर-घर प्रचार के लिए प्रचारकों की टीम की संख्या उम्मीदवारों समेत पांच तक सीमित कर दिया है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवचुनाव आयोगस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया