लाइव न्यूज़ :

यह चुनाव ‘छलिया’ बनाम बलिया है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेफना में विपक्ष पर करारा प्रहार

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2022 15:25 IST

अखिलेश यादव ने बलिया जिले के फेफना में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया के लोग जानते हैं कि न जाने कितनी बार भाजपा के लोगों ने उन्हें ‘छला’ है, इतना ‘छला’ है कि ‘‘यह चुनाव छलिया बनाम बलिया दिखाई दे रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव बलिया जिले के फेफना में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थेअखिलेश ने कहा कि भाजपा ने इतना छला है कि ये चुनाव छलिया बनाम बलिया हो चुका हैअखिलेश यादव ने कहा कि ‘समाजवादियों’ के साथ ‘अंबेडकरवादी’ मिलकर इस देश का संविधान- लोकतंत्र बचाने में लगे हैं

बलियाःसमाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता के साथ ‘छल’ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का मौजूदा विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। अखिलेश ने बलिया जिले के फेफना में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया के लोग जानते हैं कि न जाने कितनी बार भाजपा के लोगों ने उन्हें ‘छला’ है, इतना ‘छला’ है कि ‘‘यह चुनाव छलिया बनाम बलिया दिखाई दे रहा है।"

सपा सरकार आ जाएगी तो किसानों की आमदनी दोगुनी होगी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कहा था कि उनकी सरकार आ जाएगी तो किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी, किसान बताएं कि क्या किसी की आमदनी दोगुनी हुई है?क्या किसानों को खाद मिली?,क्या समर्थन मूल्य पर उनकी फसल खरीदी गई? अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा, "अब तो भाजपा के सहयोगी भी जान गए हैं कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं, जो बड़े नेता हैं वे बड़ा झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़े नेता हैं वह सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों ने हमेशा राजनीति को नई दिशा दिखाई है, यह चुनाव कोई छोटा-मोटा चुनाव नहीं है। यह भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

‘समाजवादियों’ के साथ ‘अंबेडकरवादी’ 

सपा प्रमुख ने कहा कि बलिया वालों ने हमेशा क्रांतिकारी रास्ता चुना है, मुझे खुशी है कि ‘समाजवादियों’ के साथ ‘अंबेडकरवादी’ मिलकर इस देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगे हैं। अखिलेश ने सपा और गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जो विकास की गति समाजवादी सरकार में थी उसे और तेज किया जाएगा, क्योंकि जब विकास होगा तो हमारा किसान खुशहाल होगा हमारे नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।’’ 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीबलियाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस