लाइव न्यूज़ :

बसपा प्रमुख मायावती का सपा, कांग्रेस, बीजेपी पर एक साथ हमला, एक-एक कर तीनों पार्टियों पर लगाए कई आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2022 15:50 IST

केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इशारे पर चलने वाली पार्टी है और उसने दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और मुस्लिमों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस दलितों और आदिवासियों के हितों का सिर्फ नाटक करती रहीः मायावती सपा पर हमला बोलते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, सपा की सरकार में दंगाइयों औऱ गुंडों का बोलबाला रहा हैभाजपा ने दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और मुस्लिमों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कियाः मायावती

बहराइचः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस को दलितों और पिछड़ों की विरोधी करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इन तीनों ही पार्टियों ने समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। मायावती ने पयागपुर में देवीपाटन मंडल के बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

कांग्रेस दलितों और आदिवासियों के हितों का सिर्फ नाटक करती रही

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस दलितों और आदिवासियों के हितों का सिर्फ नाटक करती रही है और अपनी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस आज देश और कई राज्यों से सत्ता से बाहर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब (भीमराव आंबेडकर) को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि उनके मिशन को आगे बढ़ाने वाले कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशों को भी लागू नहीं किया था।

सपा की सरकार में दंगाइयों औऱ गुंडों का बोलबाला रहा

समाजवादी पार्टी (सपा) पर कड़ा प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा की सरकार में दंगाइयों औऱ गुंडों का बोलबाला रहा। सपा एक विशेष क्षेत्र और विशेष समुदाय के लिए काम करती है।’’ उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दंगों के चलते तनाव की स्थिति बनी रहती है और उसने दलित बिरादरी के महापुरुषों के नाम पर बनी शैक्षिक संस्थाओं एवं जिलों के नाम बदल दिए थे।

भाजपा ने दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और मुस्लिमों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद किया

वहीं  केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इशारे पर चलने वाली पार्टी है और उसने दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और मुस्लिमों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया।

बसपा प्रमुख ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में पात्र लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि 2007 में उसकी सरकार बनने पर रोजगार के लिए बाहर गए लोग वापस लौटे थे और बसपा ने लोगों को नौकरियां दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘अब नौकरियां न होने के कारण पलायन हो रहा है। हमारी सरकार आने पर हम सभी लोगों को दोबारा वापस बुलाकर रोजी-रोटी का प्रबंध करेंगे।’’ 

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyबीएसपीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"