लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: 'भाजपा ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया, अब वापस आने की जरूरत नहीं', अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज

By विशाल कुमार | Updated: January 15, 2022 15:10 IST

पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कभी कहते थे कि अयोध्या से लड़ेंगे, मथुरा से लड़ेंगे, कभी प्रयागराज से लड़ेंगे.. मुझे अच्छा लगा कि पहले ही भाजपा ने उन्हें गोरखपुर भेज दिया. अब योगी वहीं रहें, वहां से आने की ज़रूरत नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश ने कहा कि योगी भाजपा के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है.यादव ने कहा कि गोरखपुर में सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी.अखिलेश ने कहा कि वह अब भाजपा के किसी भी मंत्री और विधायक को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा और अयोध्या से लड़ने की खबरों के बीच उन्हें उनके ही गढ़ गोरखपुर से विधानसभा चुनाव में उतारे जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया है और उन्हें अब वहीं रहना चाहिए, वापस आने की जरूरत नहीं है.

पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कभी कहते थे कि अयोध्या से लड़ेंगे, मथुरा से लड़ेंगे, कभी प्रयागराज से लड़ेंगे.. मुझे अच्छा लगा कि पहले ही भाजपा ने उन्हें गोरखपुर भेज दिया. अब योगी वहीं रहें, वहां से आने की ज़रूरत नहीं है.

अखिलेश ने कहा कि योगी भाजपा के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है. जो मुख्यमंत्री गोरखपुर में मेट्रो न चला पाएं हो, जो सीवर लाइन न बिछा पाए हों, जिसने बिजली महंगा कर दिया है, जनता उसे क्या उम्मीद करेगी. यादव ने कहा कि गोरखपुर में सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी साफ कर दिया कि वह अब भाजपा के किसी भी मंत्री और विधायक को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितने विधायकों के टिकट काटे, अब वह उन्हें पार्टी में नहीं लेंगे.

बता दें कि, भाजपा ने आज अपने 107 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा और मथुरा से मंत्री श्रीकांत शर्मा को उतारा गया है.

वहीं, कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं की सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. सभी चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करें. मैं सभी कार्यकर्ताओं को कह रहा हूं कि टिकट के लिए लखनऊ न आएं.

दरअसल, कल भाजपा छोड़कर आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य सहित योगी सरकार के तीन मंत्रियों और भाजपा के कई विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भारी भीड़ पर नाराजगी जताते हुए चुनाव आयोग ने स्थानीय एसएचओ को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही सपा के 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. आज एक नोटिस भी पार्टी कार्यालय में चस्पा कर दिया.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथमथुरागोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील