लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: कांग्रेस को दोहरा झटका, बरेली के बाद स्वार सीट से घोषित प्रत्याशी ने छोड़ दी पार्टी, सपा सांसद आजम के पुत्र अब्दुल्ला को देंगे चुनौती हैदर अली खान!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 15:47 IST

UP Election 2022 Suar Assembly Seat: अपना दल (सोनेलाल) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजेश पटेल ने रविवार को हैदर अली खान के स्वार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने खान को स्‍वार से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था।कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद टिकट ठुकराकर अन्य दल के उम्मीदवार बने हैं।रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पौत्र हैदर अली दूसरे उम्मीदवार हैं।

UP Election 2022 Suar Assembly Seat: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने रविवार को रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से हैदर अली खान को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

 

अपना दल (सोनेलाल) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजेश पटेल ने रविवार को हैदर अली खान के स्वार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने की जानकारी दी। पटेल ने कहा कि खान ने कांग्रेस छोड़कर बीते दिनों अपना दल (एस) के नेतृत्व से प्रभावित होकर दिल्‍ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस ने खान को स्‍वार से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था।

नवाब परिवार से संबंध रखने वाली रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पौत्र हैदर अली दूसरे उम्मीदवार हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद टिकट ठुकराकर अन्य दल के उम्मीदवार बने हैं। हैदर अली खान को कांग्रेस ने 13 जनवरी को अपनी पहली सूची में स्‍वार से उम्मीदवार बनाया था। उसी सूची में बेगम नूर बानो के पुत्र काजिम अली खान को रामपुर से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया।

इसके पहले, बरेली की छावनी सीट से विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी घोषित सुप्रिया ऐरन ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन के सपा में शामिल होते ही पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बरेली छावनी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

सुप्रिया के साथ उनके पति और बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन भी सपा में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 2017 में स्वार विधानसभा क्षेत्र से अब्‍दुल्‍ला आजम खान सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे। रामपुर के सपा सांसद आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम खान की पिछले दिनों करीब दो वर्ष बाद सीतापुर जेल से रिहाई हुई और वह फिर से सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने अब्‍दुल्‍ला आजम खान को चुनावी हलफनामे में विसंगति के कारण दिसंबर 2019 में विधायक के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया था। रामपुर जिले में नवाब परिवार और आजम खान के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPप्रियंका गांधीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो