लाइव न्यूज़ :

Amethi Election Results 2022: अपने ही गढ़ में कांग्रेस को मिल रही है बुरी हार, सपा और बीजेपी उम्मीदवारों में हो रही है कांटे की टक्कर

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 15:55 IST

UP Results 2022: आपको बता दें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार महारानी को अभी तक 45332 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के संजय सिंह को 39649 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के अपने ही गढ़ में हार का सामना करना पड़ रहा है। सपा और बीजेपी में काटे की टक्कर हो रही है।वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं।

UP Results 2022:कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी विधानसभा सीट पर अब तक की मतगणना में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी महारानी प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह से करीब पांच हजार वोटों से आगे चल रही हैं। महारानी प्रजापति सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी हैं। गायत्री इस समय बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार महारानी को अभी तक 45332 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के संजय सिंह को 39649 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के आशीष शुक्ला को 8007 वोट मिले हैं। 

हालांकि अभी भी वोटों की गिनती चल रही है और ऐसे में नतीजे और भी रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

वीडियो कैमरा के साथ स्टैटिक कैमरा भी लगाए गए हैं

मतगणना केंद्रों पर वीडियो कैमरा और स्टैटिक कैमरा भी लगाए गए हैं। साथ ही हर केंद्र पर मीडिया सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सहायक पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि मतगणना का कार्य निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों की त्रिस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसमें केंद्रीय पुलिस बल, पीएसी तथा राज्य पुलिस बल शामिल है। 

250 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हुई है तैनात

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तमाम मतगणना केंद्रों पर 250 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। इनमें से 36 कंपनियों को ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है जबकि 214 को मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के दौरान कुल 61 कंपनी पीएसी बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के 625 राजपत्रित अधिकारी, 1,807 निरीक्षक, 9,598 दरोगा, 11,627 हेड कांस्टेबल और 48,649 कांस्टेबल को मतगणना के दौरान सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

बीजेपी फिर से सरकार बना सकती है- एग्जिट पोल

पिछले सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है। हालांकि उनमें सपा की सीटों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा बसपा के दहाई के अंक तक सिमट जाने और कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअमेठीसमाजवादी पार्टीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट