लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: 2017 में भाजपा ने 143 में से 108 सीट पर किया कब्जा, जाट नेताओं से मिले अमित शाह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रोचक मुकाबले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 17:36 IST

UP Election 2022: तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थितियों को भारतीय जनता पार्टी के और अनुकूल बनाने के अगले प्रयासों के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं से संवाद किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर हुई।इस बैठक को ‘‘सामाजिक भाईचारा बैठक’’ का नाम दिया गया।केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह भी शामिल हुए।

UP Election 2022: एक साल से चल रहे किसानों के विरोध से नाराज जाट समुदाय को शांत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समुदाय के नेताओं और प्रभावितों से मुलाकात की। ज्यादातर नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हैं।

2017 विधानसभा चुनाव और 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव ने बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 सीटों में से 21 पर कब्जा किया था। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 143 सीटों में से 108 पर शानदार जीत दर्ज की थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुलाकात बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर के मजबूत नेता संजीव बाल्यान, यूपी के मंत्री भूपेंद्र चौधरी और यूपी पश्चिम के जाट समुदाय के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से बमुश्किल दो हफ्ते पहले हुई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं। दूसरे चरण में 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

इसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत प्रमुख जिले हैं। पहले दोनों चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मतदान होगा। गौरतलब है कि बीजेपी को 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाट समुदाय का काफी समर्थन मिला था।

हालांकि, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन का दावा है कि जाट, जो मुख्य रूप से किसान हैं, तीन कृषि कानूनों पर साल भर के विरोध के बाद भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। यह भी मानता है कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जाटों और मुसलमानों के बीच तीखे विभाजन को भाजपा को फायदा हुआ था।

प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में दावा किया कि जाट नेताओं में भाजपा के प्रति जो नाराजगी थी, वह अब नहीं है। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान जाट समाज अपनी बात रखेगा और फिर अमित शाह उनसे अपनी बात रखेंगे। पिछले चुनावों में भाजपा ने इस इलाके में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इस बार किसान आंदोलन की वजह से क्षेत्र के किसानों और जाट समुदाय में भाजपा के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली है। ज्ञात हो कि किसानों, जाटों और दलितों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की आबादी अच्छी है।

हर चुनाव में भाजपा पर इस इलाके में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश के आरोप लगते रहे हैं। इस बार भाजपा की ओर से 'पलायन' और ‘‘80 बनाम 20’’ जैसे मुद्दों को उठाकर ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है। अमित शाह ने पिछले दिनों कैराना का दौरा कर इन मुद्दों को धार देने की भी कोशिश की। शाह बृहस्पतिवार को मथुरा और गौतमबुद्धनगर नगर में घर-घर प्रचार अभियान करेंगे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीजयंत चौधरीअमित शाहनरेंद्र मोदीराकेश टिकैतUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप