लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022 Phase 6: छठे चरण के 10 जिलों में 3 बजे तक हुई 46.70 फीसदी वोटिंग, यहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

By रुस्तम राणा | Updated: March 3, 2022 17:02 IST

अम्बेडकरनगर में सर्वाधिक 52. 40 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि बलरामपुर जिले में 42.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो सबसे कम है।

Open in App
ठळक मुद्देअम्बेडकरनगर में सर्वाधिक 52. 40 प्रतिशत हुआ मतदानबलरामपुर जिले में सबसे कम 42.67 प्रतिशत हुई वोटिंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आज हो रहे छठे के मतदान में अपराह्न 3 बजे तक 46.70 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अम्बेडकरनगर में सर्वाधिक 52. 40 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि बलरामपुर जिले में 42.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो सबसे कम है।

इन जिलों का भी जानिए हाल

इसके अलावा सिद्धार्थनगर 45.33, बस्ती में 46.49, संतकबीर नगर 44.67, महाराज गंज में 47.54, गोरखपुर में 46. 44, कुशीनगर 48.49, देवरिया 45.35, बलिया 46.48 प्रतिशत मतदान अपराह्न 3 बजे तक दर्ज किया गया है। इन दस जिलों में 46.70 फीसदी मतदान हुआ है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के भाग्य का फैसला आज

मालूम हो कि यूपी चुनाव सात चरण में संपन्न कराए जा रहे हैं। अब तक पांच चरण हो चुके हैं और आज छठे चरण का मतदान जारी है। इस चरण में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, स्‍वामी प्रसाद मौर्य, चंद्रशेखर आजाद समेत कई दिग्‍गज चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कुल 676 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य ईवीएम में बंद हो जाएगा।

1 बजे तक सभी दस जिलों में हुआ था 36.33 मतदान

इससे पहले 1 बजे तक सभी दस जिलों 36.33 मतदान हुआ था। इसमें बलिया में 36.27, बलरामपुर में 29.60, सिद्धार्थनगर में 36.51, महराजगंज में 35.39, बस्ती में 37.49, संतकबीरनगर में 34.33, गोरखपुर में 36.57, कुशीनगर में 39.33, अम्बेडकरनगर में 40.36 और देवरिया में 35.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

चुनाव का सातवां चरण 7 मार्च को होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सातवां चरण 7 मार्च को होगा। इस तारीख को आखिरी चरण के मतदान होंगे। जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। मालूम हो कि चुनाव आयोग के द्वारा राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न कराए जाने हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारतउत्तर प्रदेश भाजपा संगठनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज को मौका?, 2027 चुनाव पर फोकस, आधे से अधिक नए चेहरों फिर से भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे