लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मौलाना तौकीर रजा खान की बहू निदा खान हुईं भाजपा में शामिल, ट्रिपल तलाक कानून को बताई बीजेपी ज्वॉइन करने की वजह

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2022 14:16 IST

मौलाना तौकीर रजा खान की बहू और तीन तलाक की पीड़िता निदा खान ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर ये कहा कि मैं बीजेपी में इस वजह से शामिल हुई हूं क्योंकि यह ट्रिपल तलाक कानून लेकर आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता शिवचरण प्रजापति हुए बीजेपी में शामिलभाजपा ज्वॉइन करने वालों में कांग्रेस, बीएसपी के नेता भी शामिलनिदा खान ने कहा, भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के लिए किया है काम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों के कई नेता का दल बदल रहे हैं। कोई बीजेपी छोड़ भाजपा में जा रहा है तो कोई सपा छोड़ बीजेपी की दामन थाम रहा है। दल बदलू नेताओं की इस फेहरिस्त में कई जाने माने चेहरा भी शामिल हैं।

रविवार को उत्तर प्रेदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता शिवचरण प्रजापति सहित अन्य सपा नेता बीजेपी में शामिल हो गए। लखनऊ में बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में केवल सपा के ही नहीं, बल्कि बहुजन समाजवाद पार्टी और कांग्रेस के भी नेता शामिल थे। 

इस दौरान मौलाना तौकीर रजा खान की बहू और तीन तलाक की पीड़िता निदा खान ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर ये कहा कि मैं बीजेपी में इस वजह से शामिल हुई हूं क्योंकि यह ट्रिपल तलाक कानून लेकर आई है और सभी धर्मों में महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।    

निदा खान ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वो भाजपा के काम से काफी प्रभावित थीं। इसलिए उन्होंने भाजपा जॉइन की है। तीन तलाक के मामले जैसा काम किया वो सराहनीय है। मेरे ससुर चाहे जो कहें ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है। 

निदा खान ने कहा, मुस्लिम महिलाएं निश्चित तौर पर चुनाव में बीजेपी का समर्थन करेंगी। रविवार को भाजपा में अन्य दलों से आए 21 लोग शामिल हुए। इसमें कई दिग्गज नेता हैं। ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लखनऊ में सभी को सदस्यता दिलाई।

टॅग्स :BJPसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत