लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर आज सपा में शामिल हो सकते हैं, अखिलेश यादव से मांगा समय

By विशाल कुमार | Updated: January 12, 2022 11:58 IST

सहारनपुर से विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि हमने (समाजवादी पार्टी) के साथ गठबंधन करने की मांग की थी जो कि नहीं हो सका. सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है. यही कारण है कि इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है. हमने शामिल होने के लिए अखिलेश यादव से आज समय मांगा है.

Open in App
ठळक मुद्देसहारनपुर के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है.उन्होंने कहा कि इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है.इमरान मसूद ने सोमवार को सपा में शामिल होने की घोषणा की थी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के कद्दावर नेता इमरान मसूद के सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद सहारनपुर से विधायक मसूद अख्तर ने भी कांग्रेस को झटका देते हुए सपा में शामिल होने की बात कही है.

अख्तर ने कहा कि हमने (समाजवादी पार्टी) के साथ गठबंधन करने की मांग की थी जो कि नहीं हो सका. सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है. यही कारण है कि इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है. हमने शामिल होने के लिए अखिलेश यादव से आज समय मांगा है.

बता दें कि, सहारनपुर से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर 2017 के चुनाव में भाजपा के जगपाल को 12,324 वोटों से हराकर चुनाव जीते थे.

वहीं, इससे पहले इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ एक बैठक करने के बाद सपा में शामिल होने की घोषणा की थी. उन्होंने भी कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है.

चुनाव से पहले कांग्रेस ही नहीं भाजपा के नेताओं में भी सपा में जाने की होड़ लगी है.  मंगलवार को प्रदेश के गैर-यादव समुदाय के प्रमुख ओबीसी चेहरे और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया. उनके भी सपा में शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. उनके साथ ही तीन अन्य विधायकों के भाजपा छोड़कर सपा में जाने की अटकलें हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेससमाजवादी पार्टीBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह