लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सीएम योगी राइफल और रिवॉल्वर के शौकीन, 49000 का कुंडल, 20000 की रुद्राक्ष माला, यूपी के मुख्यमंत्री ने हलफनामे में की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 15:25 IST

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी के नामांकन के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी विधान परिषद के सदस्य चुने गये थे।पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हलफनामे में घोषणा की है कि उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मुकदमा लंबित नहीं है।

पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे 49 वर्षीय योगी ने खुद को अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ का पुत्र बताया है। योगी ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामें में अपने पास एक करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपए की संपत्ति मौजूद होने की जानकारी दी है और यह उनकी चल संपत्ति है।

हलफनामे के अचल संपत्ति वाले कॉलम में उन्होंने 'लागू नहीं' लिखा है। योगी ने देनदारियों वाले कॉलम में 'लागू नहीं' का उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 20 ग्राम वजन के कुंडल हैं जिनकी कीमत खरीद के समय 49000 रुपये थी। इसके अलावा उनके पास 10 ग्राम की रुद्राक्ष माला है जो सोने की जंजीर में बनी हुई है।

इसकी कीमत खरीद के समय 20000 रुपये थी। इसके अलावा उनके पास 12000 रुपये का एक मोबाइल फोन है। योगी ने यह भी घोषित किया है कि उनके पास एक लाख रुपये का रिवाल्वर और 80 हजार रुपये की राइफल भी है। शैक्षणिक योग्यता वाले कॉलम में योगी ने खुद को स्नातक बताया है। उन्होंने वर्ष 1992 में पौड़ी गढ़वाल स्थित बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर से बीएससी की डिग्री हासिल की है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Uttar Pradesh assemblyउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील