लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: CM योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव के खिलाफ करेंगे प्रचार, जानिए कौन हैं 26 साल से धरने पर बैठे विजय सिंह?

By विशाल कुमार | Updated: February 5, 2022 11:26 IST

पिछले 26 साल से धरने पर बैठे एक पूर्व अध्यापक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह का आरोप है कि भूमाफिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हजारों एकड़ की जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं।विजय सिंह जनवरी 1996 में मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के पास धरने पर बैठे थे।

लखनऊ: पिछले 26 साल से धरने पर बैठे एक पूर्व अध्यापक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विजय सिंह एक भ्रष्टाचार रोधी कार्यकर्ता हैं जो कि पिछले 26 साल से मुजफ्फरनगर में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठे हैं।

उनका आरोप है कि भूमाफिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हजारों एकड़ की जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं। इसमें केवल मुजफ्फनगर और शामली में 7 लाख बीघा जमीन पर कब्जा हो चुका है।

सिंह ने कहा कि हां, मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मैं 9 फरवरी को गोरखपुर की शहरी से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं कि पिछले 26 वर्षों में उत्तर प्रदेश पर शासन करने वाली कोई भी पार्टी भ्रष्टाचार से लड़ने और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गंभीर नहीं है।

विजय सिंह जनवरी 1996 में मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के पास धरने पर बैठे थे। पिछले साल नवंबर में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया था।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकाल में भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी इसलिए वह उनके खिलाफ भी करहल विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन