लाइव न्यूज़ :

UP Election: पहले चरण का मतदान शुरू, सुबह से ही कतार में नजर आए मतदाता, देखें तस्वीरें

By विशाल कुमार | Updated: February 10, 2022 07:30 IST

कोविड-सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर नजर आने लगे और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के पश्चिमी भाग में 11 जिलों में फैली 58 विधानसभा सीटों पर मतदान  शुरू हो चुका है।कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज की बूथ संख्या 299 पर लोगों की कतार नजर आई और वे मतदान कर रहे हैं।इसी तरह मतदाताओं की कतारें हापुड़ के बूथ संख्या 257 और गंथोली के प्राथमिक विद्यालय में देखी गई।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के पश्चिमी भाग में 11 जिलों में फैली 58 विधानसभा सीटों पर मतदान  शुरू हो चुका है।

कोविड-सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर नजर आने लगे और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज की बूथ संख्या 299 पर लोगों की कतार नजर आई और वे मतदान कर रहे हैं।

इसी तरह मतदाताओं की कतारें हापुड़ के बूथ संख्या 257 और गंथोली के प्राथमिक विद्यालय में देखी गई। यहां पर भी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

बता दें कि, सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह मतदान शाम बजे तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 10 मार्च को होगा। पहले चरण में प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण दिग्गज उम्मीदवार शामिल हैं।

इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में लगभग 2.27 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं।

2017 में बीजेपी को 58 में से 53 सीटें मिली थीं, जबकि समाजवादी पार्टी और बसपा को दो-दो सीटें मिली थीं. एक सीट राष्ट्रीय लोक दल के खाते में गई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब