UP Election 2022: बसपा ने 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 'हर पोलिंग बूथ को जीतना है, बसपा को सत्ता में लाना है' का नारा दिया...

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 22, 2022 02:01 PM2022-01-22T14:01:02+5:302022-01-22T17:37:15+5:30

UP Election 2022: बसपा प्रमुख मायावती ने दूसरी सूची का ऐलान किया है। यूपी चुनाव के दूसरे चरण के लिए 55 सीटों में से 51 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की।

UP Election 2022 BSP chief Mayawati list of 51 candidates out of 55 seats 'Har Polling Booth Ko Jeetana hai, BSP Ko Satta Mein Lana Hai' | UP Election 2022: बसपा ने 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 'हर पोलिंग बूथ को जीतना है, बसपा को सत्ता में लाना है' का नारा दिया...

मायावती ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और 2007 की तरह बसपा की सरकार बनाएंगे।" 

Highlightsसभी 403 सीटों पर बसपा अकेले दम पर बिना किसी गठबंधन के प्रत्याशी उतारेगी।बसपा ने 2007-12 तक अकेले दम पर उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार चलायी थी।2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। मायावती ने इस अवसर पर चुनावी नारा भी दिया ''हर पोलिंग बूथ को जिताना हैं, बसपा को सत्ता मे लाना हैं।''

उन्होंने इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कोरोना नियमों का पालन करते हुए चुनाव मैदान में उतरें। मायावती ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और 2007 की तरह बसपा की सरकार बनाएंगे।" 

बसपा द्वारा दूसरी सूची में सहारानपुर की बेहट सीट से रईस मलिक, बिजनौर की नजीबाबाद सीट से शाहनवाज आलम, मुरादाबाद की कांठ सीट से आफाक अली खां, संभल की चंदौसी सुरक्षित सीट से रणविजय सिंह, रामपुर जिले की रामपुर सीट से सदाकत हुसैन, शाहजहांपुर की कटरा सीट से राजेश कश्यप आदि का नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बसपा प्रत्याशियों की पहली सूची 15 जनवरी को जारी की गयी थी। उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।

Web Title: UP Election 2022 BSP chief Mayawati list of 51 candidates out of 55 seats 'Har Polling Booth Ko Jeetana hai, BSP Ko Satta Mein Lana Hai'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे