लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: यूपी में बसपा और कांग्रेस को झटका, मायावती 2 और प्रियंका गांधी की पार्टी 1 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 13:51 IST

UP Election 2022: बसपा का वोट प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले करीब नौ प्रतिशत गिरकर 12.8 फीसद रह गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस मात्र 1 सीट पर आगे है। हापुड़ जलालपुर और मेहदावल सीट पर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी बड़ी ताकत रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए राज्य विधानसभा चुनाव के रुझान एक बड़े झटके की तरह हैं, अब तक प्राप्त रुझानों में बसपा 403 में से सिर्फ 2 सीटों पर ही आगे चल रही है। कांग्रेस मात्र 1 सीट पर आगे है। प्रियंका गांधी लगातार प्रचार कर रही थीं।

चुनाव आयोग से प्राप्त रुझानों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी केवल 2 सीटों पर ही आगे चल रही है। अंतिम समाचार मिलने तक रसड़ा सीट से बसपा उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र से करीब 2000 मतों से आगे थे। इसके अलावा हापुड़ जलालपुर और मेहदावल सीट पर भी उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मौजूदा स्थिति में बसपा का वोट प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले करीब नौ प्रतिशत गिरकर 12.8 फीसद रह गया है। बसपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 22.23 प्रतिशत वोट मिले थे। हालांकि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती अपनी तमाम चुनावी रैलियों में प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा करती रहीं।

उन्होंने हाल ही में जारी चुनाव बाद सर्वेक्षणों को भी खारिज किया था जिसमें बसपा को बहुत कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से उसे मात्र 19 सीटों पर ही सफलता मिली थी जबकि 81 सीटों पर उसके प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी जारी है और परिणाम घोषित होने में कुछ समय लग सकता है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीप्रियंका गांधीकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी