लाइव न्यूज़ :

यूपी: कांग्रेस ने 10 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी के फैसलों का किया था विरोध

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 24, 2019 20:23 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ओर से जारी पत्र में इन नेताओं के लिए लिखा गया है, पिछले कुछ समय से आप लोगों ने यूपीसीसी से संबंधित अ. भा. कांग्रेस के फैसलों पर अनवरत और अनावश्यक रूप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध किया है.

Open in App
ठळक मुद्देअनुशासनहीनता के आरोप में अपने 10 दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया हैइन नेताओं को पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस भेजा था

उत्तर प्रदेशकांग्रेस कमिटी (यूपीसीसी) ने अनुशासनहीनता के आरोप में अपने 10 दिग्गज नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. बाहर किए गए नेताओं में तीन पूर्व विधायक, दो पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, एक पूर्व एमएलसी और तीन अन्य नेता शामिल हैं.

इन नेताओं को पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस भेजा था, जिसके जवाब से संतुष्ट न होने के बाद इन्हें पार्टी से छह वर्ष के लिए बाहर कर दिया गया है. जिन नेताओं को बाहर किया गया है, उनमें पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी, पूर्व गृह मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, पूर्व विधायक नेक चंद्र पांडेय, स्वयं प्रकाश गोस्वामी और संजीव सिंह शामिल हैं.

उत्तर प्रदेशकांग्रेस की अनुशासन समिति ओर से जारी पत्र में इन नेताओं के लिए लिखा गया है, पिछले कुछ समय से आप लोगों ने यूपीसीसी से संबंधित अ. भा. कांग्रेस के फैसलों पर अनवरत और अनावश्यक रूप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध किया है.

इससे और मीडिया में दिए आपके बयान से पार्टी की छवि खराब हुई है. अनुशासन समिति ने मांगा था जवाब पत्र में यह भी कहा गया है, अनुशासन समिति ने आपको कारण बताओ नोटिस जारी करके 24 घंटे में जवाब मांगा था. आपके जवाब से अनुशासन समिति संतुष्ट नहीं है. इसलिए आप सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निकाला जाता है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम