लाइव न्यूज़ :

बस विवादः यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अभी जेल में ही रहेंगे, जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

By भाषा | Updated: May 31, 2020 05:55 IST

सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए बनी एक विशेष अदालत ‘एमपी-एमएलए कोर्ट’ के विशेष न्यायाधीश पी. के. राय ने बस विवाद में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक जून (सोमवार) तक टाल दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक जून (सोमवार) तक टली।अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख एक जून तय कर दी। साथ ही अदालत ने अभियोजन पक्ष को उस दिन मामले की विवेचना से संबंधित जानकारी पेश करने को कहा है।

लखनऊ। सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए बनी एक विशेष अदालत ‘एमपी-एमएलए कोर्ट’ के विशेष न्यायाधीश पी. के. राय ने बस विवाद में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक जून (सोमवार) तक टाल दी। अदालत ने यह आदेश जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी की ओर से पेश इस तर्क के मद्देनजर पारित किया कि, ‘‘इस मामले की विवेचना तीन टीम कर रही हैं।

मामले के विवेचक भी उन्हीं टीमों के साथ जांच के लिये बाहर गए हुए हैं। अतः इस मामले की अब तक कि विवेचना का ब्यौरा पेश करने के लिये अभियोजन पक्ष को और समय की आवश्यकता है।’’ इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख एक जून तय कर दी। साथ ही अदालत ने अभियोजन पक्ष को उस दिन मामले की विवेचना से संबंधित जानकारी पेश करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बस विवाद में जेल में हैं।

उन्हें 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उन्हें उसी दिन जमानत मिल गयी। हालांकि इसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा किया गया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए और राज्य की योगी सरकार के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मनीष चौधरी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आज हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय में ‘‘सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। हवन यज्ञ के द्वारा सभी युवा कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई के लिए योगी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई। इस बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले पर कहा, ‘‘कांग्रेस ने फोटो खिंचवाने के लिये अजय कुमार लल्लू को भेजा था और उन्होंने महामारी अधिनियम को गंभीरता से नहीं लिया। इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह एक न्यायिक प्रक्रिया है और इसमें प्रदेश सरकार का कोई लेना देना नही है, अगर अदालत उन्हें जमानत दे देती है तो वह रिहा हो जायेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सोचना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने साजिश के तहत लल्लू जी को आगे कर दिया, इसलिये वह जेल चले गये। उप्र सरकार और पुलिस की मंशा उनके खिलाफ नहीं है। हमारी पूरी सहानुभूति उनके (लल्लू जी) के साथ है।''

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए