लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, तीन के ख़िलाफ़ परिवाद दाखिल

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:08 IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव समेत तीन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केस फाइल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपये की उससे डिमांड की गई थी।वर्तिका के वकील ने कोर्ट में अश्लील चैटिंग के प्रमाण भी सौंपे हैं।एमपी-एमएलए कोर्ट में फाइल हुआ है और कोर्ट ने दो जनवरी 2021 को मामले में सुनवाई की डेट लगाई है।

सुल्तानपुर/लखनऊः अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ वर्तिका सिंह ने कथित तौर पर महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपये माँगने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उनके कथित सहायक विजय गुप्ता और डाक्टर रजनीश सिंह के ख़िलाफ़ ‘एमपी-एमएलए कोर्ट’ में एक शिकायत दायर की है।

वर्तिका के अधिवक्‍ता के अनुसार अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए दो जनवरी 2021 की तारीख तय की है।

उल्‍लेखनीय है कि 23 नवंबर को अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना में वर्तिका सिंह और कमल किशोर (नाम पता अज्ञात) के खिलाफ विजय कुमार गुप्‍ता ने एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया है कि ''आयुष राज्‍य मंत्री, भारत सरकार को रायबरेली में अस्‍पताल के निर्माण के लिए संदर्भित पत्र की प्रतापगढ़ जिले के रामचंद्रपुर निवासी के. पी. सिंह‍ की पुत्री वर्तिका सिंह कूट-रचना कर (विषय वस्तु बदल कर) मेरे विरूद्ध निराधार आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं।''

गुप्‍ता ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘वर्तिका सिंह और कमल किशोर सहित अन्‍य लोग उनकी छवि धूमिल करने का षडयंत्र कर रहे हैं।''

गुप्‍ता ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की थी। इस संदर्भ में मुसाफिरखाना पुलिस ने वर्तिका सिंह और कमल किशोर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की संबद्ध धाराओं के साथ भारतीय दंड सं‍हिता की धारा 509 (आपराधिक धमकी देने) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ वर्तिका ने आरोप लगाया है, ''मंत्री की शह पर उनके करीबियों ने महिला आयोग की सदस्य पद का फर्जी नियुक्ति पत्र उन्हें जारी किया।''

उनका आरोप है, ‘‘पहले बड़ी-बड़ी बातें कर उन्हें गुमराह किया गया, फिर कहा गया कि इस पद का रेट एक करोड़ रूपये है। लेकिन मेरी अच्छी प्रोफाइल होने की बात कहकर 25 लाख रुपये की मांग़ की गई।''

वर्तिका ने आरोप लगाया है,''मंत्री के करीबी ने उनसे (वर्तिका) अश्‍लील बातचीत भी की।’’ वर्तिका के अनुसार, उन्होंने जब इसका विरोध किया, तो विजय गुप्ता ने मुसाफिरखाना थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

वर्तिका के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने बताया विशेष न्यायाधीश ‘एमपी-एमएलए कोर्ट’ पी के जयंत ने अधिकार क्षेत्र पर सुनवाई को लेकर दो जनवरी की तारीख तय की है। अधिवक्ता ने कहा कि पीड़िता को भेजे गए अश्लील संदेश और बातचीत के पर्याप्त साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos