लाइव न्यूज़ :

श्रावण मासः वाराणसी में पीएम मोदी, आखिर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या दिया गिफ्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 17:30 IST

पद्मश्री से सम्मानित जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनी कांत ने बताया कि इस विशिष्ट उपहार में मीनाकारी की चौकी पर सुशोभित 18 इंच ऊंची और 15 इंच चौड़ी कलाकृति शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवलिंग, पांच फन वाला नाग, नंदी, प्रसाद, कलश में गंगा जल, त्रिशूल और चंदन भस्म मौजूद है।जीआई विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में श्रावण मास की थीम पर तैयार किया।'स्वदेशी और लोकल से ग्लोबल' का आह्वान किया।

वाराणसीः श्रावण मास के अवसर पर शनिवार को काशी पहुंचे वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआई रजिस्टर्ड बनारस मेटल रिपोंसी क्राफ्ट से निर्मित कलाकृति भेंट की। इस शिल्प में काशी के तीन जीआई (भौगोलिक संकेतक)क्राफ्ट्स, जिसमें मेटल रिपोंसी क्राफ्ट, मीनाकारी और मेटल कास्टिंग क्राफ्ट का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। एक बयान के मुताबिक पद्मश्री से सम्मानित जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनी कांत ने बताया कि इस विशिष्ट उपहार में मीनाकारी की चौकी पर सुशोभित 18 इंच ऊंची और 15 इंच चौड़ी कलाकृति शामिल है।

इसमें अरघा में शिवलिंग, पांच फन वाला नाग, नंदी, प्रसाद, कलश में गंगा जल, त्रिशूल और चंदन भस्म मौजूद है। इस कृति को धातु शिल्पी अनिल कसेरा, रघुनाथ कसेरा और मीनाकारी कलाकार अरुण कुमार वर्मा ने एक सप्ताह के निरंतर प्रयास और जीआई विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में श्रावण मास की थीम पर तैयार किया।

डॉ. रजनी कांत ने कहा कि यह कलाकृति काशी की समृद्ध शिल्प परंपरा और जीआई की ताकत को दर्शाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने काशी के सिल्क और भदोही की कालीन सहित बुनकरों और शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'स्वदेशी और लोकल से ग्लोबल' का आह्वान किया।

उन्होंने जीआई को कानूनी रूप से लोकल पहचान बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार के लिए ठोस कदम उठाने का संदेश दिया। शिल्पी समाज ने इस सम्मान पर गर्व व्यक्त किया तथा इसे काशी की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथवाराणसीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी