लाइव न्यूज़ :

'बीते 25 साल के सार्वजनिक जीवन में मैंने कभी नहीं देखा कि...', सीएम योगी ने किस बारे में कहा ऐसा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 10, 2023 16:39 IST

दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय में बड़ी चुनौती है। भारत की परंपरा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है। आगामी जुलाई माह में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन कियाकहा- आगामी जुलाई माह में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण किया जाएगाकहा- पर्यावरण और प्रकृति के प्रति दायित्वों से हम मुक्त नहीं हो सकते

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सोमवार, 10 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अतिवृष्टि और प्रकृति का अतिदोहन एक बड़ी चुनौती है, इससे हमें निपटना होगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय में बड़ी चुनौती है और इसका सबसे बड़ा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा,  "बीते 25 साल के सार्वजनिक जीवन में मैंने कभी नहीं देखा कि अक्टूबर में बाढ़ आई हो। किसान को जब पानी की जरूरत है तो बारिश नहीं होती और फसल काटते वक्त असमय बरसात पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है। यह प्रकृति के अतिदोहन के दुष्परिणाम हैं। जलवायु परिवर्तन आज के समय में बड़ी चुनौती है। भारत की परंपरा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथ में वेदों में अथर्ववेद का एक सूक्त हमें धरती के प्रति अगाध निष्ठा के साथ जोड़ने का प्रयास करता है। इसके अनुसार धरती हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र हैं। संपूर्ण जीव सृष्टि में प्रकृति प्रदत्त मां के प्रति दायित्व का दर्शन होता है।"

योगी आदित्यानाथ ने आगे कहा, "एक तरफ विकास आज की आवश्यकता है, तो पर्यावरण और प्रकृति के प्रति दायित्वों से भी हम मुक्त नहीं हो सकते। मनुष्य ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रकृति का अतिदोहन कर जिन दुष्परिणामों को आमंत्रित किया है, आज हम सब उसके भुक्तभोगी बन रहे हैं।"

प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने और खेती को रासायनिक उर्रवरकों से मुक्त करने की दिशा में किए जा रहे सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, "प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की गाडियों को धीरे धीरे सड़क से हटाकर ई व्हीकल और ग्रीन इनर्जी को प्रमोट करने का कार्य हो रहा है। यूपी आज सबसे ज्यादा एथनॉल उत्पादन कर रहा है। प्रदेश में खेती को विषमुक्त करने का अभिनव कार्य प्रारंभ हुआ है। यूपी में हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। गोमाता की रक्षा के साथ गो आधारित खेती के जरिए विषमुक्त खेती का अभियान शुरू किया। गंगा तटवर्ती 27 जिलों और बुंदेलखंड में 1.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हम जैविक और प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।"

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी घोषणा की कि आगामी जुलाई माह में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब हमें सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ तब पहले वर्ष हमने 5 करोड़, फिर 10 करोड़ पौधरोपण किया। विगत 6 साल में यूपी में 133 करेाड़ पौधरोपण का कार्य किया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर