लाइव न्यूज़ :

यूपी: अयोध्या में बना सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, मूर्ति लगाई गई, रोज हो रही आरती और भजन भी

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2022 09:25 IST

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाया गया है। इसमें सीएम योगी हाथ में धनुष लिए नजर आ रहे हैं। इसे प्रभाकर मौर्य नाम के शख्स ने बनवाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में प्रभाकर मौर्य नाम के शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाया है।योगी आदित्यनाथ की मूर्ति को एक तरह से भगवान राम का स्वरूप देने की कोशिश की गई है।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है। इसमें सीएम योगी की एक मूर्ति भी लगाई गई है और पूजा-पाठ किया जा रहा है। सीएम योगी की मूर्ति को एक धनुष हाथ में लिए दिखाया गया है और इसे एक तरह से भगवान राम का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। मूर्ति में सीएम योगी अपने भगवा वस्त्र में नजर आ रहे हैं। इस मंदिर को अयोध्या के भरतकुंड में बनाया गया है।

सीएम योगी को समर्पित भजन भी गाते हैं लोग

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस मंदिर में रोज भजन भी किया जाता है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की गई है। भजन को मंदिर बनाने वाले प्रभाकर मौर्य द्वारा लिखा गया है। प्रभाकर मौर्य 2014 से योगी के प्रचारक का काम करते आ रहे हैं। बहरहाल, इस स्थान के प्रचार के लिए भी ऑडियो और वीडियो तैयार किए जा रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि यह मंदिर ऐसे ऐसे समय में बनाया गया है जब एक ओर अयोध्या में ही लंबे समय तक चले मुकदमे और अदालती प्रक्रियाओं के बाद राम मंदिर भी बनाया जा रहा है। 

प्रभाकर मौर्य ने अयोध्या से सिर्फ 15 किमी दूर योगी आदित्यनाथ के इस मंदिर का निर्माण कराया है। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर भरतकुंड के पास योगी आदित्यनाथ का मंदिर उसी स्थान के करीब है, जहां माना जाता है कि भगवान राम के भाई भरत ने सिर पर अपने बड़े भाई की खड़ाऊं रखकर अयोध्या पर 14 साल के शासन की जिम्मेदारी ली थी।

प्रभाकर मौर्य ने क्यों बनवाया सीएम योगी का मंदिर?

प्रभाकर मौर्य के अनुसार उन्होंने यह प्रण लिया था कि वह अयोध्या में भगवान राम के मंदिर बनाने वाले शख्स के नाम पर एक मंदिर का निर्माण कराएंगे। मौर्य ने कहा कि अब जब भव्य राम मंदिर बन रहा है और जिसमें योगी आदित्यनाथ की बड़ी भूमिका रही है तो उन्होंने अपने इसी संकल्प के अनुरूप सीएम योगी का मंदिर बनवाया है।

मौर्य ने कहा, 'योगी महाराज 5.4 फीट लंबे है और इसलिए मूर्ति भी बड़ी है। मूर्ति पर पहनावे का भी ध्यान दिया गया है। इसमें वही कपड़े हैं जो योगी आदित्यनाथ पहनते हैं।' मूर्ति को यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले मौर्य के एक दोस्त ने बनाया था, जिसे पूरा करने में लगभग दो महीने लगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्याउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील