लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान विकृति और मरना 'नियति'?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-चाहे भारत के हाथों मारा जाए या पाले-पोसे गए आतंकवादियों के कृत्यों से...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 16:38 IST

पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा, ''एक विचारक ने ठीक ही कहा है कि बीज का वृक्ष बन जाना एक संस्कृति है और बीज का सड़ गल करके समाप्त हो जाना विकृति है।''

Open in App
ठळक मुद्देभारत उस संस्कृति का प्रतीक है जो सदैव मानवता के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में एक आशा की किरण होगा।पल्लवित पोषित आतंकवादियों के कृत्यों से मरे। यह तय है। नियति ने जो लिखा होगा, वह अवश्य होगा।वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस अस्पताल की आधारशिला रखे जाने के साथ शुरू हुई थी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान एक विकृति है और मरना उसकी 'नियति' है। आदित्यनाथ ने कहा कि चाहे वह भारत के हाथों मारा जाए या फिर अपने ही द्वारा पाले-पोसे गये आतंकवादियों के कृत्यों से मारा जाए। मुख्यमंत्री ने केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा, ''एक विचारक ने ठीक ही कहा है कि बीज का वृक्ष बन जाना एक संस्कृति है और बीज का सड़ गल करके समाप्त हो जाना विकृति है।''

उन्होंने कहा, ''भारत उस संस्कृति का प्रतीक है जो सदैव मानवता के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में एक आशा की किरण होगा और यह विकृति पाकिस्तान है जिसकी नियति मरना है, जिसकी नियति सड़ना है.... चाहे वह भारत के हाथों मरे, चाहे अपने ही द्वारा पल्लवित पोषित आतंकवादियों के कृत्यों से मरे। यह तय है। नियति ने जो लिखा होगा, वह अवश्य होगा।''

आदित्यनाथ ने कहा, ''‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के स्वाभिमान का, भारत की मातृ शक्ति के सिंदूर की गरिमा का और भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक रहा है। भले ही पाकिस्तान और उसके समर्थक क्या कर रहे थे लेकिन भारत ने अपनी आन, बान, शान की रक्षा करने के लिए वह किया जो प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी जी ने देशवासियों को आश्वस्त किया था।'' उन्होंने कहा कि केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल की 25 वर्ष की यात्रा साल 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस अस्पताल की आधारशिला रखे जाने के साथ शुरू हुई थी।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह