लाइव न्यूज़ :

यूपी CM योगी ने की नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक, नई रणनीतियों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: May 29, 2019 17:04 IST

यूपी CM योगी ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने प्रत्याशी और किसी पार्टी से उपर उठकर देश के प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए आगे आकर आक्रामक तरीके से मतदान किया।

Open in App

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश प्रभारी जे पी नड्डा और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

योगी ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने प्रत्याशी और किसी पार्टी से उपर उठकर देश के प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए आगे आकर आक्रामक तरीके से मतदान किया। पूरे चुनाव भर यह देखने को मिला। आज इसका परिणाम है कि भाजपा ने देश भर में 303 सीटें हासिल कीं ।

उनमें से 64 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। योगी ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से परिचयात्मक बैठक करनी थी, जो अब शपथ ग्रहण और संसद सत्र के लिए दिल्ली का रूख करेंगे। मुख्यमंत्री ने सांसदों को दोपहर भोज भी कराया। बैठक में शामिल हुए सांसदों में स्मृति ईरानी और रवि किशन भी थे।

स्मृति ने अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया जबकि रवि किशन ने गोरखपुर सीट पर जीत दर्ज की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप