लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में संतों ने पूछा कब बनेगा राम मंदिर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 25, 2018 23:52 IST

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि वे लोग आज राम मंदिर की बात कर रहे हैं जिन्‍होंने राम भक्‍तों पर गोली चलवाई है।

Open in App

लखनऊ, 25 जून:  महंत नृत्यगोपाल दास के जन्‍मदिन पर अयोध्‍या में आयोजित संत सम्‍मेलन में  उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संत समाज से अपील की है कि वे बस कुछ दिन तक धैर्य रखें, भगवान राम की कृपा होगी तो अयोध्‍या में राम मंदिर जरूर बनेगा। सीएम योगी ने यहां यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनना चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं है। 

सीएम योगी ने कहा हमें संवैधानिक दायरे के अंदर रहकर काम करना है इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, राम मंदिर निर्माण का हल जरूर निकलेगा, संत समाज थोड़ा धैर्य रखे। जो लोग राम जन्‍मभूमि आंदोलन का विरोध करते थे, उनके मुंह से मंदिर की बात निकल रही है। यह एक साजिश भी हो सकती है, इससे सतर्क रहने की जरूरत है।' 

गार्ड ऑफ ऑनर देते वक्त गिर गया जवान, पीएम मोदी ने हाल पूछ कहा- सेहत का ध्यान रखो

यहां पर सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि वे लोग आज राम मंदिर की बात कर रहे हैं जिन्‍होंने राम भक्‍तों पर गोली चलवाई है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि उनसे सवाल पूछो कि पिछले 15 वर्षों में कितने मुख्‍यमंत्री अयोध्‍या आए। उन्होंने दो टूक कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अयोध्‍या के विकास के लिए कोई काम नहीं किया लेकिन उनकी सरकार भगवान राम की जन्‍मभूमि के विकास के लिए कोई कसर नहीं रखेगी। 

योगी ने कहा कि अयोध्‍या में पिछली सरकार ने राम लीला बंद करा दी थी लेकिन उनकी सरकार ने इसे फिर से शुरू कराया है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्‍या के विकास के लिए एक समग्र खाका तैयार किया गया है। अयोध्‍या से बिजली के नंगे तारों को हटाया जाएगा। अयोध्‍या में राम मंदिर पर चर्चा होनी चाहिए। उनकी सरकार चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर जल्द सुनवाई हो लेकिन कांग्रेस ने सुनवाई टलवाई है। देश के बहुसंख्यक लोग चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर ही बने। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया