लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग एनकाउंटर में शहीद मेजर केतन शर्मा के परिवार को 25 लाख रुपये और नौकरी देंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2019 08:33 IST

जब मेजर केतन का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो शहीद की मां ने उनसे पूछा, मुझे बताओ, मेरा शेर बेटा कहां गया?

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्मी मेजर केतन शर्मा के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा किया। इसके अलावा उनके नाम पर एक सड़क का नाम भी रखा जाएगा। केतन अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में 17 जून को शहीद हो गए।

जब शहीद मेजर शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पुहंचा तो देखकर उनके परिवार वाले रो पड़े। परिवार वालों को ढांढस बंधाने पहुंचे सेना के जवानों को देखकर मेजर केतन के परिवार वाले उनके गले लिपट गए। वहीं शहीद की मां ने उनसे पूछा, मुझे बताओ, मेरा शेर बेटा कहां गया? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को मेजर केतन शर्मा को श्रद्धांजलि दी।

मेजर केतन शर्मा साल 2012 में सेना में शामिल हुए थे। मेजर शर्मा के परिवार में चार साल की बेटी कैरा और पत्‍नी इरा शर्मा हैं। अभी 27 मई को वह छुट्टी से वापस कश्‍मीर गए थे। शहीद मेजर केतन के परिवार ने कहा, ‘सरकार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे।’ मेजर के ताऊ अशोक शर्मा ने कहा, 'सरकार शहादत का बदला ले और बार-बार की लड़ाई बंद करे।’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमेरठयोगी आदित्यनाथराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब