लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ मंत्रिण्डल की लिस्ट आई सामने, मुख्यमंत्री के अलावा कुल 52 मंत्री होंगे, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 25, 2022 16:24 IST

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में केशव मौर्य और बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम का पद मिलने वाला है। नोएडा से जीतने वाले पंकज सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया है जबकि वो इस विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीते थे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे योगी सरकार में केशव मौर्य और बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम का पद मिलने वाला हैइसके अलावा 18 कैबिनेट मंत्री होंगे, वहीं 14राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री भी होंगे 

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार 5 साल के लिए उत्तर प्रदेश की कमान संभालने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ समारोह में शिरकत करने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं। योगी आदित्यनाथ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

आज शाम 4 बजे एक भव्य कार्यक्रम में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ पद एवं गोपनियता की शपथ लेने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ की इस सरकार में केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम का पद मिलने वाला है।

वहीं सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेनी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' सहित  कुल 52 विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री होंगे, वहीं 14राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री होंगे। 

इससे साथ ही यह भी खबर है कि वाराणसी के शहर दक्षिणी से दोबारा विधायक चुने गये नीलकंठ तिवारी सहित पूर्व सरकार के करीब 20 मंत्रियों की छुट्‌टी हो गई है। बताया जा रहा है कि सीएम आवास से उन्हीं विधायकों को फोन किया गया जो आज के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर मंत्री बनने वाले हैं और उनमें से अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंच भी गए हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक केशव मौर्य, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव, बलदेव सिंह ओलख, बेबी रानी मौर्य समेत 52 विधायक अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पहुंच चुके हैं।

जारी की गई लिस्ट के मुताबिक बलिया सदर से चुनाव जीते दयाशंकर सिंह को भी योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया है जिनकी पत्नी स्वाति सिंह इससे पहले की सरकार में मंत्री थी लेकिन इस बार उनका टिकट काट दिया गया था।

उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 255 सीटों पर और समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर जीत मिली। भाजपा नीत गठबंधन को कुल 273 सीटों पर जीत मिली है। वहीं सपा गठबंधन को कुल 125 सीटों पर विजय मिली। बसपा को एक और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली। रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' की जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) को भी दो सीटों पर जीत मिली। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथBJPलखनऊकेशव प्रसाद मौर्याBrajesh Pathak
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो