लाइव न्यूज़ :

यूपी निकाय चुनाव 2023: आम आदमी पार्टी ने 6 मेयर पद समेत 143 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें सूची

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2023 08:13 IST

यूपी निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए मेरठ से ऋचा सिंह, प्रयागराज से मो० कादिर, अलीगढ़ से राजकुमार, गोरखपुर से रमेश शर्मा, फिरोजाबाद से राजकुमारी वर्मा, वाराणसी से शारदा टंडन को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका अध्यक्ष और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव होना है।पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा।

UP Nikay Chunav:  समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और सुभासपा के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने यूपी निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की गुरुवार घोषणा कर दी। आप ने 6 जिलों के महापौर प्रत्याशियों की ऐलान किया किया है। इसके अलावा 40 नगर पालिका परिषद चेयरमैन और 97 नगर पंचायत चेयरमैन उम्मीदवारों की भी घोषणा की। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम वार्डों के लिए भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। पार्टी ने पहले चरण में 327 नगर निगम वार्ड प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार रात ट्वीट कर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। आप द्वारा जारी 6 महापौर की सूची के मुताबिक, मेरठ से ऋचा सिंह, गोरखपुर सीट पर रमेश शर्मा,  पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शारदा टंडन को आप ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि प्रयागराज से मो. कादिर, अलीगढ़ से राजकुमार और फिरोजाबाद महापौर सीट से राजकुमारी वर्मा को आप ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

हाल ही में संजय सिंह ने घोषणा की थी कि वे यूपी के 763 निकायों मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। वहीं 17 नगर निगम पर भी वे अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। गौरतलब है कि 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका अध्यक्ष और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव होना है। चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी। 

समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस और सुभासपा ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर की कई सीट के लिए बुधवार रात अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। सपा ने कुल मेयर पद के लिए कुल 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी 5 उम्मीदवारों की घोषणा की। जबकि कांग्रेस ने 2 नामों का ऐलान किया।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीउत्तर प्रदेश समाचारसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी