UP By Election: मैनपुरी में डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से अधिक मतों की बढ़त बनाई, रामपुर और खतौली में भी गठबंधन प्रत्याशी आगे

By भाषा | Published: December 8, 2022 12:48 PM2022-12-08T12:48:29+5:302022-12-08T12:57:22+5:30

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं।

UP Bye Election Dimple Yadav has a huge lead in Mainpuri alliance candidates ahead in Rampur and Khatauli | UP By Election: मैनपुरी में डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से अधिक मतों की बढ़त बनाई, रामपुर और खतौली में भी गठबंधन प्रत्याशी आगे

UP By Election: मैनपुरी में डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से अधिक मतों की बढ़त बनाई, रामपुर और खतौली में भी गठबंधन प्रत्याशी आगे

Highlights डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से अधिक मतों की बेहद मजबूत बढ़त बना ली है।रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के रुझान में सपा के आसिम राजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 4,737 मतों से आगे हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से अधिक मतों की बेहद मजबूत बढ़त बना ली है। रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा के उम्मीदवार आगे हैं जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी भी बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट और दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक डिंपल यादव शाक्य से एक लाख से अधिक मतों से आगे हैं। फलहाल, वह बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही हैं। खतौली सीट पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर 7,695 मतों से बढ़त बना ली है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सपा के आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना से 4,737 मतों से आगे हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं। इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। 

Web Title: UP Bye Election Dimple Yadav has a huge lead in Mainpuri alliance candidates ahead in Rampur and Khatauli

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे