लाइव न्यूज़ :

उप्र उपचुनावः मायावती को झटका, खाता भी नहीं खुला, साइकिल से पीछे हाथी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2019 20:11 IST

लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी और बसपा उपचुनाव में अलग-अलग उतरे थे। बहुजन समाज पार्टी के लिए झटका है। बहन मायावती के लिए सोचने का समय है। उत्तर प्रदेश की जलालपुर विधानसभा सीट सपा ने बसपा से छीन ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रत्याशी सुभाष राय ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की छाया वर्मा को 790 मतों के नजदीकी अंतर से पराजित करके बसपा से यह सीट छीन ली। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यह सीट बसपा ने जीती थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के लिए संपन्न उपचुनाव के नतीजे आ गए। 11 सीट में से भाजपा को 7, भाजपा नीत गठबंधन अपना दल (एस) को 1 और सपा को 3 सीट मिली है।

लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी और बसपा उपचुनाव में अलग-अलग उतरे थे। बहुजन समाज पार्टी के लिए झटका है। बहन मायावती के लिए सोचने का समय है। उत्तर प्रदेश की जलालपुर विधानसभा सीट सपा ने बसपा से छीन ली है।

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक सपा प्रत्याशी सुभाष राय ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की छाया वर्मा को 790 मतों के नजदीकी अंतर से पराजित करके बसपा से यह सीट छीन ली। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यह सीट बसपा ने जीती थी। सुभाष को 72 हजार 611 तथा छाया को 71 हजार 821 मत हासिल हुए।

भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह 63 हजार 405 वोट प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे। प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ, कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था।

इस दौरान औसतन 45.5 फीसद वोट पड़े थे। इन 11 में से 10 सीटें, इन पर चुने गए विधायकों के सांसद बन जाने के कारण रिक्त हुई थीं। वहीं, घोसी सीट, इस पर चुने गए विधायक फागू सिंह चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। इन सीटों में से आठ भाजपा के पास थीं जबकि एक-एक सीट सपा, बसपा और अपना दल ने जीती थी। 

टॅग्स :चुनाव आयोगउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीबीएसपीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अखिलेश यादवमायावतीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव