लाइव न्यूज़ :

UP BJP-SP Politics News: मानसून ऑफर, 100 लाओ, सरकार बनाओ!, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, जानें मायने

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2024 12:47 IST

UP BJP-SP Politics News: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा और सपा में नुराकश्ती जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देUP BJP-SP Politics News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। UP BJP-SP Politics News: सपा प्रमुख ने भाजपा में बागी को सरकार बनाने का ऑफर दे दिया है।UP BJP-SP Politics News: मानसून ऑफर, 100 लाओ, सरकार बनाओ!

UP BJP-SP Politics News: उत्तर प्रदेश में 10 सीट पर उपचुनाव होने वाला है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पर लिख कर राजनीति तेज कर दी है। अखिलेश ने लिखा है कि मानसून ऑफर, 100 लाओ, सरकार बनाओ! आपको बता दें कि भाजपा में लोकसभा चुनाव में हार के बाद रार और राजनीति तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लिखते ही बयान वायरल हो गया और राजनीतिक पंडित अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं। सपा प्रमुख ने भाजपा में बागी को सरकार बनाने का ऑफर दे दिया है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। भाजपा और सपा में नुराकश्ती जारी है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा है ‘‘ मानसून पेशकश है-100 लाओ और सरकार बनाओ।’’ सपा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। अखिलेश के इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ‘एक्स’ के जरिये तंज करते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी। मौर्य ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है तथा ‘‘2017 की तरह 2027 में भी हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे।’’ मौर्य ने सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को धोखा करार दिया था।

सपा प्रमुख अखिलेश ने कल कहा था कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को ‘आगामी विधानसभा उपचुनावों में लोकसभा चुनावों से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।’ अखिलेश यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आगामी उपचुनावों में हमें लोकसभा से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।" प्रदेश में 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

हाल के लोकसभा चुनावों में सपा ने 37 सीटों पर जीत हासिल की, जो 2019 की तुलना में 32 सीट अधिक हैं। दूसरी ओर भाजपा सिर्फ 33 सीट पर सिमटकर रह गई, जो पिछले चुनाव से 29 सीट कम है। उप्र में कथित ‘भाजपा में अंदरूनी कलह’ की ओर इशारा करते हुए यादव ने कहा, “सत्ता की लड़ाई में जनता का नुक्सान हो रहा है।”

यादव ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर का भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। यादव ने कहा, “संविधान बचाने के हमारे हालिया आह्वान में, वह (विजय बहादुर) और उनके दोस्त पीडीए की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर हमारी मदद कर रहे हैं।”

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, संविधान पर खतरा बरकरार रहेगा। अखिलेश ने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे।

यादव ने सपा राज्य मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को कहा, ''केन्द्र की सत्ता से भाजपा जब तक बेदखल नहीं होगी, तब तक भारत के संविधान पर खतरा बना रहेगा।'' उन्होंने कहा, ''केंद्र में भाजपा सरकार के रहते, न आरक्षण के प्रावधान बचेंगे और न ही सामाजिक न्याय मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी। नौजवानों की बेरोजगारी बनी रहेगी।''

यादव ने कहा, ''लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। अब भाजपाई एक-दूसरे को कोस रहे हैं।'' यादव ने फैजाबाद—अयोध्या लोकसभा सीट पर सपा द्वारा भाजपा को हराये जाने का जिक्र करते हुए कहा, ''अयोध्या के चुनाव नतीजे ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। अयोध्या की जनता के इस निर्णय से सारे देश का सम्मान बढ़ा है।

अयोध्या को लेकर भाजपा नेताओं को नींद नहीं आ रही है। भाजपा को अपनी करनी भोगनी पड़ रही है।'' सपा प्रमुख ने दावा किया कि हालिया लोकसभा चुनाव में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिल अलायंस (इंडिया) की जीत के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे।

यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले उपचुनाव में भी सपा कार्यकर्ता भाजपा को हराने का काम करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अयोध्या में पहले भी विकास कार्य किए थे। फिर समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या को विश्व स्तर का श्रेष्ठ नगर बनाएंगे। वैसे भी, सपा की पिछली सरकार ने जो काम किए वे टिकाऊ है और आज भी वैसे ही दिख रहे हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत