लाइव न्यूज़ :

UP BJP LS polls 2024: पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में शामिल, मछलीशहर या कौशांबी सीट से लड़ेंगे चुनाव, सीएम योगी के खास रहे अधिकारी!

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 8, 2024 17:02 IST

UP BJP LS polls 2024: विजय कुमार के अलावा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देउप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. सीएम योगी का चहेता पुलिस अधिकारी माना जाता रहा हैं.गोरखपुर में डीआईजी के पद पर रहते हुए वह सीएम योगी के संपर्क में आए.

UP BJP LS polls 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेते यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार सोमवार को अपनी पत्नी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. इसी वर्ष 31 जनवरी को विजय कुमार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे. उन्हे सोमवार को भाजपा में शामिल करते हुए सूबे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. अब चर्चा है कि उन्हें मछलीशहर या कौशांबी सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. विजय कुमार के अलावा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं.

इस आदेश के चलते चर्चित हुए थे

झांसी के रहने वाले विजय कुमार को सीएम योगी का चहेता पुलिस अधिकारी माना जाता रहा हैं. गोरखपुर में डीआईजी के पद पर रहते हुए वह सीएम योगी के संपर्क में आए. वर्ष 2022 में उन्हे सीएम योगी के निर्देश पर डीजी सीबीसीआईडी बनाया गया. कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान के रिटायर होने पर विजय कुमार को डीजी विजिलेंस का भी चार्ज दिया गया.

इसके बाद उन्हें यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया. इस पद से वह 31 जनवरी को इसी वर्ष सेवानिवृत हुए. कार्यवाहक डीजीपी रहते हुए विजय कुमार ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अफसरों को पंचांग का सहारा लेने को कहा था. यही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराधियों को पकड़ने और हिंदू कैलेंडर के अनुसार रात्रि गश्त करने का आदेश भी दिया था.

विजय कुमार कहना था कि हिंदू कैलेंडर के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद की रात को अधिक घटनाएं होती हैं, इसलिए प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या से एक सप्ताह पहले तथा एक सप्ताह बाद की रात्रि में घटित घटनाओं की मैपिंग करनी चाहिए और अमावस्या के आसपास होने वाली घटनाओं की समीक्षा कर हॉटस्पॉट की पहचान करते हुए सभी थाना प्रभारियों को क्राइम मैपिंग के अनुसार हॉटस्पॉट पर गश्त करनी चाहिए, ताकि अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

फिलहाल ऐसी सोच के पुलिस अफसर विजय कुमार ने अब भाजपा सदस्यता ग्रहण कर ली है. पार्टी उन्हें लोकसभा का चुनाव भी लड़ा सकती है. पार्टी ने अभी यूपी में 12 सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं. चर्चा है सीएम योगी के इस नजदीकी अधिकारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व मछलीशहर या कौशांबी से उम्मीदवार बना सकता है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPयोगी आदित्यनाथलखनऊकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप