लाइव न्यूज़ :

यूपी: भाजपा नेता की महिलाओं को हिदायत- शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना

By विशाल कुमार | Updated: October 23, 2021 11:34 IST

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा कि थानों में एक महिला अधिकारी और सब-इंस्पेक्टर जरूर बैठती हैं, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगी कि शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य वाराणसी में वाल्मीकी महोत्सव को संबोधित कर रही थीं.उन्होंने कहा कि अगले दिन सुबह अपने भाई, पति या पिता को लेकर ही थाने जाना.

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जहां कांग्रेस प्रदेश में महिला सुरक्षा को जोरशोर से उठा रही है तो वहीं भाजपा की एक वरिष्ठ महिला नेता ने ही ऐसा बयान दिया है जिससे उनकी ही सरकार के महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठने लगे हैं.

पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने वाराणसी में आयोजित वाल्मीकी महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि थानों में एक महिला अधिकारी और सब-इंस्पेक्टर जरूर बैठती हैं, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगी कि शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना. अगर जरूरी हो तो अगले दिन सुबह जाना और अपने साथ भाई, पति या पिता को लेकर ही थाने जाना.

उनके इस बयान के बाद प्रदेश में ही नहीं बल्कि पुलिस थानों में ही महिलाओं के सुरक्षित न होने के दावों को बल मिलने लगा है.

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने बहुत काम किया है और व्यवस्था में बदलाव भी हुआ है.

उनके इस बयान पर विपक्ष उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा के दावों पर सवाल उठाना लगा है. कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ आप जो महिला सुरक्षा का ढोल पीट रहे थे उसी ढोल की पोल पूर्व राज्यपाल और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी मौर्या जी बनारस में खोल रही हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के जाटव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने मौर्य को दलित चेहरे के रूप में पेश करना शुरू कर दिया है. दलित मतदाता मायावती के राजनीति आधार हैं.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथनारी सुरक्षाPolicewomen safety
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर