लाइव न्यूज़ :

यूपी: बिजनौर गंगा में 27 सवार लोगों से भरी नाव पलटी, चार लोग डूबे, दो शव बरामद

By भाषा | Updated: August 25, 2018 00:45 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपए बतौर सहायता देने का ऐलान किया है।

Open in App

बिजनौर/लखनऊ, 25 अगस्त:उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आज गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से उस पर सवार चार लोगों के डूब मरने की आशंका है। जिला प्रशासन ने दो शव निकाले जाने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपए बतौर सहायता देने का ऐलान किया है।प्रदेश के राहत आयुक्त संजय कुमार ने 'भाषा' को बताया बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के डैबलगढ़ और राजारामपुर गांवों के कुछ लोग पशुओं के लिए चारा लेने के वास्ते नाव पर सवार होकर गंगा नदी के दूसरे किनारे पर जा रहे थे तभी अचानक उनकी नौका पलट गई।उन्होंने बताया कि नाव पर करीब 25 लोग सवार थे। उनमें से एक शव बरामद कर लिया गया है वहीं तीन अन्य लोग अभी लापता हैं। नाव पर सवार रहे 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।हालांकि जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने दो शव बरामद होने की पुष्टि की है। उनमें से एक की शिनाख्त नगिनी नामक महिला के रूप में हुई है। दूसरे शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नदी का बहाव अचानक तेज होने के कारण नाव पलट गई।राय ने बताया कि बिजनौर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पीएसी की बाढ़ टीम भी वहां है और राष्ट्रीय आपदा राहत बल की एक टीम को गाजियाबाद से भेजा गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रूपय की मदद का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर