लाइव न्यूज़ :

यूपी: बरेली के मौलवी ने गाजा में इजरायली हमले को झेल रहे फिलिस्तीनियों के लिए की दुआ करने की अपील

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2023 12:02 IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलवी मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने वीडियो के माध्यम से अपील की है कि सभी लोग गाजा में इजरायल के हमले झेल रहे फिलिस्तीनियों के लिए प्रार्थना करें।

Open in App
ठळक मुद्देमौलवी मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि सभी लोग फिलिस्तीनियों के लिए दुआ करेंइजरायल हमास के साथ युद्ध के दौरान लगातार फिलिस्तीनियों पर बमबारी कर रहा हैरज़वी ने कहा कि इस्लाम शिक्षा इंसानी तौर पर हमें एक-दूसरे का सम्मान करना सिखाती है

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित आला हजरत दरगाह से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलवी मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने वीडियो के माध्यम से अपील की है कि सभी लोग गाजा में इजरायल के हमले झेल रहे फिलिस्तीनियों के लिए प्रार्थना करें।

मौलवी रज़वी ने लोगों से आग्रह किया कि इजरायल हमास के साथ युद्ध के दौरान लगातार फिलिस्तीनियों पर बमबारी कर रहा है, इसलिए लोगों को फिलिस्तीनियों के लिए दुआ करनी चाहिए क्योंकि इस्लाम की संस्कृति और शिक्षा शांति पर आधारित है।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार रज़वी ने कहा कि इस्लाम की संस्कृति और शिक्षा में बताया जाता है कि इंसान के रूप में हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। इसमें किसी के द्वारा हिंसा और मासूम नागरिकों की हत्या के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा, "महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार इस्लाम में सख्त वर्जित है और इसकी निंदा की जाती है।"

इसके साथ ही मौलवी ने भारत में लोगों को शांति बनाए रखने की सलाह दी। मौलवी ने लोगों को शांति बनाए रखने की सलाह दी और संयुक्त राष्ट्र, भारत सरकार और वैश्विक खिलाड़ियों से शत्रुता को रोकने के लिए सक्रिय रूप से और तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की।

मौलवी रजवी ने कहा, "भारत और फिलिस्तीन के लोगों के बीच संबंध हमेशा बहुत गहरे, करीबी और सम्मानजनक रहे हैं। असल में यह तो सर्वविदित तथ्य है कि दिवंगत राष्ट्रपति यासर अराफात महात्मा गांधी के अनुयायी थे।"

टॅग्स :इजराइलHamasभारतबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील